फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Flood wreaks havoc in Agra Strong current swept away a canter four people drowned two rescued

UP: पार्वती नदी का रौद्र रूप...पानी में तिनके की तरह बह गया कैंटर, नजारा देखकर लोग हैरान, देखें वीडियो

Fri, 01 Aug 2025 10:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 01 Aug 2025 10:08 AM IST
सार

आगरा के लादूखेड़ा में पार्वती नदी में आई बाढ़ के चलते मनिया जा रहा कैंटर बह गया। कैंटर सवार चार लोग डूब गए, जिनमें से दो को सुरक्षित निकाल लिया गया। दो की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
Flood wreaks havoc in Agra Strong current swept away a canter four people drowned two rescued
पानी में तिनके की तरह बह गया कैंटर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के लादूखेड़ा में पार्वती नदी में आई बाढ़ के चलते कैंटर बह गया। कैंटर सवार चार लोग डूब गए, जिनमें से दो को सुरक्षित निकाल लिया गया। बताया गया है कि राजस्थान स्थित आगई बांध से पानी का डिस्चार्च किया गया। इस वजह से राजस्थान सीमा स्थित कुसेंडा गांव के पास बनी रपट पर पार्वती नदी सात फुट ऊंचा बह रही है। इसी वजह से ये हादसा हुआ। पानी में कैंटर सवार चार लोग डूब गए, जिनमें से दो को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया गया। दो की तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन



घटनाक्रम के अनुसार शुक्रवार सुबह कैंटर गोबर चौकी ताजगंज आगरा से लादूखेड़ा होते हुए कबाड़ा लेने मनिया जा रहा था। कैंटर में चालक सहित चार लोग सवार थे। आगरा ग्वालियर हाईवे स्थित टोल से बचने के लिए ड्राइवर कैंटर को राजस्थान स्थित कुसेंडा गांव के पास बनी रपट पर पार्वती नदी से होते हुए मनिया ले जा रहा था। रास्ते में ग्रामीणों ने कई बार ड्राइवर को उस रास्ते जाने से मना किया परंतु उसने किसी की ना सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के मना करने के चलते कैंटर सवार मुकेश पुत्र मोहन सिंह निवासी बमरौली कटरा नदी शुरू होने से पहले ही कैंटर से उतर गया। थोड़ा आगे ही रपट की ओर बढ़ते ही तीन फुट ऊपर बह रहे पानी के तेज बहाव के चलते कैंटर नदी में डूबने लगा। इस दौरान रवि पुत्र हीर सिंह निवासी गोबर चौकी ताजगंज कैंटर से कूद गया। कैंटर में पड़े कुछ प्लास्टिक के बोरों के सहारे मौके पर एकत्रित ग्रामीणों ने उसे एक टीले पर ले जाकर बिठा दिया, जिसे बाद में रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बाहर निकाल लिया गया। चालक राकेश और मुकेश निवासी गोबर चौकी ताजगंज कैंटर के साथ नदी में डूब गए। 
 
विज्ञापन

घटना के एक घंटे बाद राजस्थान प्रशासन मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से डूबे हुए दो लोगों की तलाश शुरू की गयी है। मुकेश ने बताया कि जलस्तर से इतना ऊपर पानी बहने के बाद भी रास्ते पर कोई बैरिकेडिंग नहीं की गई थी। यदि पुलिस द्वारा पहले से ही बैरिकेडिंग की गई होती तो शायद आज ये घटना होने से रोकी जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed