फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   flood situation in agra as yamuna water level rises

खतरे के निशान के करीब पहुंचा यमुना का जलस्तर, इन क्षेत्रों में बाढ़ का संकट

Fri, 03 Aug 2018 12:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 03 Aug 2018 12:10 PM IST
विज्ञापन
flood situation in agra as yamuna water level rises
उफान पर बह रही यमुना - फोटो : अमर उजाला
आगरा में यमुना खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। नदी उछाल मारकर किनारों से बाहर आने लगी है। ताजगंज मोक्षधाम के प्लेटफार्म एक पर पानी भर गया है। दूसरे क्षेत्रों में भी नदी का पानी किनारों को पार करने लगा है। 
विज्ञापन


गोकुल बैराज से आगरा के लिए लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इसके चलते यमुना खतरे के निशान से सिर्फ 1.1 फुट नीचे रह गई है। आगरा में यमुना नदी का खतरे का निशान 495 फुट पर है। 
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को नदी उफान मारने लगी। पानी नदी के किनारों से बाहर निकलकर आने लगा है। ताजगंज मोक्षधाम (शमशान घाट) के प्लेटफार्म एक पर पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन करा रहा मुनादी

बाढ़ का पानी आ जाने से प्रदूषण नियंत्रण सिस्टम लगे इस प्लेटफार्म पर अंतिम संस्कार नहीं हो पाए। वहीं, निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोग बेचैन हैं। इन क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा लगातार मुनादी कराई जा रही है ताकि समय रहते वो सुरक्षित स्थानों पर पहुंच जाएं।

मनोहरपुर, नगला पैमा, नगला तल्फी आदि क्षेत्रों में बाढ़ का संकट बना हुआ है। इधर, प्रशासन की टीमें लगातार नदी के जलस्तर पर नजरें रखी हुई हैं। संबंधित क्षेत्रों के लेखपालों को निगरानी के लिए तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed