फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Flood: Ganga's water level decreased by three centimeters

बाढ़: गंगा के जलस्तर में तीन सेंटीमीटर घटा

Thu, 28 Aug 2025 02:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 28 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Flood: Ganga's water level decreased by three centimeters
फोटो21शहबाजपुर क्षेत्र में खेत में भरा बाढ़ का पानी । संवाद
कासगंज। जिले में बाढ़ की आपदा से अभी प्रभावित गांव के ग्रामीणों को निजात नहीं मिल पा रही है। बुधवार को केवल तीन सेंटीमीटर की कमी गंगा के जलस्तर में दर्ज की गई। वहीं, नरौरा बैराज का प्रवाह लगातार 24 घंटे से स्थिर बना हुआ है। ऐसी स्थिति में ग्रामीणों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। प्रभावित इलाकों के ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त है। जिन क्षेत्रों से पानी निकला है वहां अब दलदल के नई तरह की परेशानियां हो रही हैं। कुछ गांव में पानी अब भरा हुआ है। गंगा के तटवर्ती गांव मूंजखेड़ा, नगला हंसी, नगला जयकिशन, राजेपुर कुर्रा, नगला तरसी, नगला खंदारी, नेथरा, इंद्राजसनपुर, मेहोला, नवाबगंज नगरिया, टिकुरी गठौरा, कुसौल, जिझोल, पनसोती, अलीपुर भकुरी, रिकहरा, गठैरा, नरदौली पुख्ता सहित आस पास के ग्रामीण इलाकों में बाढ़ का पानी भरा है। वहीं सहावर के अजीतनगर, उलाई, रफातपुर, शहवाजपुर, बमनपुरा, चकरा, नगला ढाव, नगला चोखे सहित आस पास के तमाम गांव में पानी कुछ कम हुआ है। लोगों को दलदल तो कहीं पानी से गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीण अब भी मोटरबोट से आवागमन को मजबूर हो रहे हैं । पानी के बहाव से जो मार्ग बाढ़ में कट गए थे वह अभी भी पानी भरा होने के कारण ठीक नहीं हो पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed