{"_id":"5e59eb688ebc3ec5535e892e","slug":"flight-will-start-from-agra-to-lucknow-varanasi-bangalore-and-bhopal-last-week-of-march","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: आगरा से लखनऊ, वाराणसी, बेंगलुरु व भोपाल के लिए शुरू होगी हवाई सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: आगरा से लखनऊ, वाराणसी, बेंगलुरु व भोपाल के लिए शुरू होगी हवाई सेवा
Sat, 29 Feb 2020 10:11 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 29 Feb 2020 10:11 AM IST
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइंस
ताजनगरी से मार्च के अंतिम सप्ताह से वाराणसी, लखनऊ और भोपाल के लिए हवाई उड़ानें शुरू हो जाएंगी। 27 मार्च से आगरा से बेंगलुरु और 29 मार्च से आगरा से लखनऊ, वाराणसी व भोपाल की फ्लाइट शुरू होंगी।
उड़ान प्रोजेक्ट के तहत इंडिगो एयरलाइंस 27 मार्च से आगरा से बंगलुरु के लिए सीधी फ्लाइट शुरू करने जा रहा है। यह फ्लाइट आगरा बंगलुरु आगरा के बीच संचालित होगी।
इसी के साथ आगरा से लखनऊ, आगरा से वाराणसी और आगरा से भोपाल के लिए भी तीन अलग-अलग फ्लाइट 29 मार्च से शुरू होने जा रही हैं।

Trending Videos
पर्यटकों को मिलेगी खासी सहूलियत
इंडियन एसोसिएशन आफ टूर आपरेटर के नॉदर्न रीजन के चेयरमैन सुनील गुप्ता ने बताया कि इन फ्लाइटों का किराया रियायती रहेगा। आगरा के होटलों से भी उड़ानों के लिए आकर्षक दामों में पैकेज मिल सकेगा।
इसके पहले एयर इंडिया की फ्लाइट आगरा-वाराणसी-खजुराहो के बीच संचालित की जा रही थी। तकरीबन दो साल पहले एयर इंडिया ने इस उड़ान को वाराणसी से खजुराहो के बीच कर दिया था।
आगरा को ड्राप किया गया था। इन फ्लाइट्स के शुरू होने से ताजनगरी में आने वाले देसी-विदेशी पर्यटकों को भी खासी सहूलियत मिलेगी। साथ ही पर्यटन उद्योग को भी फायदा होगा।