फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Flight will start from Agra to Lucknow, Varanasi, Bangalore and Bhopal last week of march

खुशखबर: आगरा से लखनऊ, वाराणसी, बेंगलुरु व भोपाल के लिए शुरू होगी हवाई सेवा

Sat, 29 Feb 2020 10:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 Feb 2020 10:11 AM IST
विज्ञापन
Flight will start from Agra to Lucknow, Varanasi, Bangalore and Bhopal last week of march
इंडिगो एयरलाइंस
ताजनगरी से मार्च के अंतिम सप्ताह से वाराणसी, लखनऊ और भोपाल के लिए हवाई उड़ानें शुरू हो जाएंगी। 27 मार्च से आगरा से बेंगलुरु और 29 मार्च से आगरा से लखनऊ, वाराणसी व भोपाल की फ्लाइट शुरू होंगी।
विज्ञापन


उड़ान प्रोजेक्ट के तहत इंडिगो एयरलाइंस 27 मार्च से आगरा से बंगलुरु के लिए सीधी फ्लाइट शुरू करने जा रहा है। यह फ्लाइट आगरा बंगलुरु आगरा के बीच संचालित होगी। 
विज्ञापन


इसी के साथ आगरा से लखनऊ, आगरा से वाराणसी और आगरा से भोपाल के लिए भी तीन अलग-अलग फ्लाइट 29 मार्च से शुरू होने जा रही हैं। 

पर्यटकों को मिलेगी खासी सहूलियत

इंडियन एसोसिएशन आफ टूर आपरेटर के नॉदर्न रीजन के चेयरमैन सुनील गुप्ता ने बताया कि इन फ्लाइटों का किराया रियायती रहेगा। आगरा के होटलों से भी उड़ानों के लिए आकर्षक दामों में पैकेज मिल सकेगा। 

इसके पहले एयर इंडिया की फ्लाइट आगरा-वाराणसी-खजुराहो के बीच संचालित की जा रही थी। तकरीबन दो साल पहले एयर इंडिया ने इस उड़ान को वाराणसी से खजुराहो के बीच कर दिया था। 

आगरा को ड्राप किया गया था। इन फ्लाइट्स के शुरू होने से ताजनगरी में आने वाले देसी-विदेशी पर्यटकों को भी खासी सहूलियत मिलेगी। साथ ही पर्यटन उद्योग को भी फायदा होगा। 

 

देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed