{"_id":"5b6eea1c4f1c1be2588b6479","slug":"flight-lieutenant-chaman-kumar-funeral-in-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में हुआ फ्लाइट लेफ्टीनेंट का अंतिम संस्कार, फांसी लगाकर की थी खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में हुआ फ्लाइट लेफ्टीनेंट का अंतिम संस्कार, फांसी लगाकर की थी खुदकुशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 12 Aug 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
फ्लाइट लेफ्टिनेंट चमन कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरफोर्स स्टेशन आगरा में तैनात फ्लाइट लेफ्टिनेंट चमन कुमार (29) ने गुरुवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी थी। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार नोएडा के सेक्टर 94 में किया गया, यहां पर उनकी बहन और अन्य रिश्तेदार रहते हैं।
चमन कुमार बिहार के बेगूसराय के रहने वाले थे। हाल में आगरा में तैनात थे। गुरुवार सुबह उठकर तैयार हुए थे। परेड में गए। इसके बाद ब्रेक फास्ट के लिए जाना था, लेकिन नहीं पहुंचे।
साथी अधिकारी उनके आवास पर पहुंचे तो उनका शव पंखे से फांसी के फंदे पर लटकता मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शाम 5:30 बजे नोएडा से चमन की बहन प्रियंका झा और बहनोई आगरा आ गए।

गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार
परिजन शव ले जाना चाहते थे। मगर, पुलिस ने पूरी प्रक्रिया के बाद ही शव ले जाने के लिए कहा। रात में शव को सैन्य अस्पताल में रखा गया। शुक्रवार शाम शव नोएडा के सेक्टर 94 पहुंचा।
इसके बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान एयरफोर्स के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं बहन प्रियंका का कहना था कि भाई ने उत्पीड़न से परेशान होकर यह कदम उठाया है।
इंस्पेक्टर थाना शाहगंज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगने से मौत होना आया है। परिजनों की ओर से लिखित में कोई शिकायत नहीं की गई है।