{"_id":"61b394672bf92073f33d5f36","slug":"fled-accused-not-catched-yet-kasganj-news-agr5174668176","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के भाई की हत्या का मामला- अलग अलग मिल रहीं लोकेशन, ठिकाने बदल रहे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के भाई की हत्या का मामला- अलग अलग मिल रहीं लोकेशन, ठिकाने बदल रहे आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमांपुर (कासगंज)। अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव देवपुर में ग्राम प्रधान के भाई की हत्या के मामले में फरार आरोपी 7 दिन बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। वे बार-बार लोकेशन बदल रहे हैं। दबिश से पहले ही ठिकाने बदल लेते हैं।
मृतक के पिता रमनपाल सिंह ने कुलदीप, धर्मेंद्र, सत्येंद्र, पुष्पेंद्र, विनोद, अवनीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। अमांपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू की है। फरार हत्यारोपियों की तलाश के लिए एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने पांच टीमों का गठन किया। अलग-अलग स्थानों पर लोकेशन मिल रही है। ऐसे में पुलिस की टीमें एटा, बदायूं, फर्रुखाबाद, कानपुर में भी दबिशें दे रही हैं। दावा किया जा रहा है कि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। अहम बात यह है कि लोकेशन जहां मिल रही है उस ठिकाने पर दबिश से पहले ही हत्यारोपी फरार हो जाते हैं।
- हत्यारोपियों की तलाश में टीमें लगी हुई हैं। उनकी जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। जल्द सफलता मिलने की उम्मीद है। रोहन प्रमोद बोत्रे, एसपी।