फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Flames: 2014 Snmc's Stars landed On Ramp

Flames: 2014 रैंप पर उतरे एसएन के ‘सितारे’

Mon, 22 Dec 2014 02:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 22 Dec 2014 02:17 AM IST
विज्ञापन
तेज संगीत, मोहक अदाएं और बला की खूबसूरती। मंच पर ‘सिताराें’ के कदम रखते ही छात्र उत्साहित हो उठे। मौका था एसएन मेडिकल कालेज के वार्षिकोत्सव का। रविवार को फ्लेम्स के अंतिम दिन फैशन शो में छात्र-छात्राआें ने अपना जलवा बिखेरा। कैटवाक करते विद्यार्थी सिताराें से कम नहीं लग रहे थे। अन्य छात्र भी उनके  उत्साहवर्धन में कोई कमी नहीं छोड़ रहे थे। तीन राउंड में प्रतिभागियों ने अपना हुनर दिखाया। पहले राउंड में कैटवाक कर प्रतिभागियाें ने समां  बांध दिया। दूसरे इंडो-मॉडर्न राउंड में लेटेस्ट डिजाइन की ड्रेस पहनी छात्राएं आकर्षण का केंद्र रहीं। टेलेंट राउंड में बौद्घिक क्षमता की परीक्षा हुई। निर्णायक डा. कामना सिंह ने तीनों राउंड की कसौटी पर कसने के बाद मिस्टर और मिस एसएनएमसी का ऐलान किया। सार्थक गुलाटी मिस्टर एसएनएमसी और दिव्यांगी पांडे मिस एसएनएमसी चुनीं गईं। बेस्ट माडल का खिताब मो. आलम खान और एकता सेंगर को मिला। शिवम उपाध्याय और अंकिता पांडे बेस्ट कपल रहे। कार्यक्रम में डा. नीरज यादव, डा. मृदुल चतुर्वेदी, डा. हरेंद्र यादव, डा. रोहनशंकर तिवारी, डा. निखिल आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed