फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Flames-2014 : Neha Kakkar, singing and swing doctor in sn medical college, agra

Flames-2014 : मोहब्बत बरसा दे तू...

Sun, 21 Dec 2014 11:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 21 Dec 2014 11:40 AM IST
विज्ञापन
Flames-2014 : Neha Kakkar, singing and swing doctor in sn medical college, agra
नेहा कक्कड़ की गायकी और झूमते डाक्टर। मस्ती ऐसी कि सुर तो कोई ताल से ताल मिला रहा था। तेज संगीत, रंगबिरंगी रोशनी ने माहौल और खुशनुमा कर दिया। मौका था एसएन मेडिकल कालेज मैदान में सजी नाइट शो का। एसएन मेडिकल कालेज के वार्षिकोत्सव ‘फ्लेम्स 2015’ में शनिवार रात नेहा ने मोहब्बत बरसा दे तू...प्यार का सावन आया है... गाकर वो समां बांधा कि छात्र-छात्राएं नाचने को मजबूर हो गए। शो में नेहा ने डाक्टराें की डिमांड का भी ख्याल रखा। इसी में से एक डिमांड पर उन्होंने ‘कभी आर लगे, कभी पार लगे... सेकंड हैंड जवानी गाया तो... पूरा पंडाल नेहा के साथ झूमने लगा। शो में नेहा की गीतों के साथ छात्र-छात्राओं के धमाल की जुगलबंदी देर रात तक चलती रही।
विज्ञापन


रियलिटी शो ने नए गायकों को दिया मंच : नेहा
नेहा कक्कड़ अपनी सफलता के लिए रियलटी शो की बड़ी भूमिका मानती हैं। उन्होंने कहा कि जहां एक-दो दशक पहले चंद गायक ही फिल्म इंड्रस्टीज में थे, वहीं रियलिटी शो के चलते उन जैसी तमाम प्रतिभाओं को मौका मिला। एसएन कालेज के ‘फ्लेम्स’ में प्रस्तुति देने आई नेहा कक्कड़ ने बताया कि सनी लियोन की आगामी लीला, मस्तीजादे और वन नाइट स्टैंड में आवाज देने जा रही हैं। वर्तमान में संगीत के नाम पर फूहड़पन पर उनका कहना था कि पब्लिक डिमांड पर यह तैयार होते हैं। लता और आशा की गायकी से प्रभावित नेहा अपने नए साथियों को ॔निरंतर रियाज का मंत्र देती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed