फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Flags worth three lakhs were hoisted to welcome the US Vice President payment was not made DM gave  assurance

UP: अमेरिकी उप राष्ट्रपति के स्वागत में लहराए थे तीन लाख के झंडे, भुगतान न हुआ...डीएम ने दिया ये आश्वासन

Tue, 17 Jun 2025 09:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Jun 2025 09:08 AM IST
सार

आगरा आए अमेरिकी उप राष्ट्रपति के स्वागत में जिस फर्म के द्वारा तीन लाख रुपये के झंडे लगाए, उसका भुगतान नहीं हो सका। फर्म स्वामी ने डीएम से शिकायत की, जिसके बाद उसे जल्द भुगतान का आश्वासन दिया गया है। 
 

विज्ञापन
Flags worth three lakhs were hoisted to welcome the US Vice President payment was not made DM gave  assurance
अमेरिकी उप राष्ट्रपति का काफिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेंडी वेंस के स्वागत में तीन लाख रुपये के झंडे लहराए गए थे। दो महीने बाद भी अमेरिका व भारत के झंडे लगाने वाली फर्म को भुगतान नहीं हुआ। सोमवार को फर्म स्वामी भुगतान के लिए डीएम कार्यालय पहुंचा। डीएम ने जल्द भुगतान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन




 

23 अप्रैल 2025 को अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेंडी वेंस पत्नी उषा वेंस, बेटा विवेक व इवान और बेटी मराबेल के साथ ताजमहल घूमने आगरा आए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया था। अमेरिकी उप राष्ट्रपति की अगवानी के लिए खेरिया हवाई अड्डे से ईदगाह, माल रोड होते हुए फतेहाबाद रोड व शिल्पग्राम तक अमेरिका व भारत के झंडे लगाए गए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगह स्कूली बच्चों ने अमेरिका व भारत के झंडे हाथ में लेकर स्वागत किया था। दोनों देशों के झंडों पर करीब 3 लाख रुपये खर्च आया था। इसका भुगतान राइफल क्लब के फंड से होना था। प्रशासन के कहने पर ही झंडे लगाए गए थे। अमेरिकी उप राष्ट्रपति के दौरे के दो महीने बाद भी झंडों का भुगतान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed