फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   five year old son of agra couple falling into ditch during Kedarnath Yatra 

दर्दनाक: केदारनाथ यात्रा पर आगरा के दंपती के साथ बड़ा हादसा, पिट्ठू की कंडी से खाई में गिरा पांच साल का बेटा, घर में मचा कोहराम 

Mon, 04 Jul 2022 10:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 04 Jul 2022 10:11 AM IST
सार

आगरा से हरिद्वार के बाद केदारनाथ गए परिवार के साथ बड़ा हादसा हो गया। आगरा के दंपती ने अपने पांच साल के बेटे को पिट्ठू की कंडी में बैठा दिया। परिवार को लोग पीछे रह गए। मासूम पिट्ठू की कंडी से गहरी खाई में गिर गया।

 

विज्ञापन
five year old son of agra couple falling into ditch during Kedarnath Yatra 
बच्चे का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ट्रांस यमुना कालोनी बी ब्लॉक के रहने वाले दंपति का पांच साल का बेटा केदरानाथ यात्रा के दौरान गहरी खाई में गिर गया। बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जिसने भी ये घटना सुनी,  वो परिवारीजनों को ढांढस बंधाने उनके घर पहुंच गए।
विज्ञापन


ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित फेज एक के रहने वाले विजय कुमार गुप्ता के साथ ये दर्दनाक हादसा हुआ। विजय कुमार गुप्ता ऑनलाइन टिकट बुकिंग करते हैं। उनकी एक 20 साल की बेटी और पांच साल का बेटा शिवाय था। शिवाय एलकेजी का छात्र था। परिवारीजनों ने बताया कि विजय के रिश्तेदार ने हरिद्वार में भंडारे का कार्यक्रम रखा था। विजय गुप्ता अपने और साढ़ू के परिवार के साथ वहां गए थे। इस कार्यक्रम के बाद वे परिवार सहित वहां से केदारनाथ धाम दर्शन करने के लिए चले गए।
विज्ञापन

 
परिजन ने बताया कि शुक्रवार को गौरी कुंड से भीमबली तक घोड़े से यात्रा की। इसके बाद पैदल चलने लगे। उनके बेटे शिवाय को चलने में परेशानी हो रही थी। वह रोने लगा, जिसके बाद दंपती ने बच्चे के लिए पिट्ठू कर लिया। पिट्ठू की कंडी में बेटे को बैठा दिया। परिवार के लोग पीछे रह गए और पिट्ठू आगने निकल गया। वे पीछे आराम से चले आ रहे थे, तभी कुछ लोगों ने बच्चे के गिरने की सूचना दी। ये सुनकर दंपती के होश उड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजी से दंपती आगे पहुंचे तो शिवा और पिट्ठू नहीं मिला। कुछ समय बाद पुलिस ने खाई में  बच्चे का शव मिलने की जानकारी दी। इस पर परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पर ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित घर पर रिश्तेदार और आसपास के लोग ढांढस बंधाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed