{"_id":"5e6fc9228ebc3ea8306d427d","slug":"five-year-old-girl-sexual-abused-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में दरिंदगी: पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में दरिंदगी: पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, हालत गंभीर
Tue, 17 Mar 2020 12:14 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 17 Mar 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के जैतपुर क्षेत्र में दुकान से टॉफी लेकर घर लौट रही पांच साल की बालिका के साथ गांव के ही युवक ने अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। बालिका की हालत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस बुला ली। पुलिस ने बालिका को अस्पताल भेजा। साथ ही पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जैतपुर के एक गांव की पांच साल की बालिका पहली कक्षा में पढ़ती है। उसके परिजनों के मुताबिक रविवार की शाम वो गांव की ही दुकान से टॉफी लेकर घर आ रही थी। रास्ते में पप्पू निषाद का घर था। उसने बालिका को बहाने से घर में बुला लिया।
वहीं उसके साथ हैवानियत की। रोने पर उसका मुंह दबा दिया। युवक की हैवानियत की शिकार हुई बालिका रोते हुए घर पहुंची। परिजनों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसओ जैतपुर अरुण कुमार बालियान ने बताया कि आरोपी पप्पू निषाद के खिलाफ पोक्सो और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
बोला था पापा अंदर बैठे हैं
दुकान से घर लौट रही मासूम को पप्पू निषाद अपने घर में यह बोल कर ले गया कि तुम्हारे पापा अंदर बैठे हैं। पापा के नाम पर बालिका उसके घर चली गई। उसके बाद घर का दरवाजा बंद कर उसने यह घिनौनी हरकत की।
सालभर पहले छोड़कर चली गई थी पत्नी
आरोपी पप्पू निषाद से तंग आकर उसकी पत्नी पिछले साल बच्चों सहित घर छोड़कर चली गई थी। तभी से वह घर में अकेला रहता है। करीब 35 साल के पप्पू निषाद की करतूत को लेकर गांव के लोगों में भी जबरदस्त गुस्सा है।