फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   five teachers are contesting the assembly elections in Agra

UP Election 2022: चुनाव मैदान में पांच शिक्षक दे रहे 'राजनीति की परीक्षा', जानें कौन कहां से है प्रत्याशी

Sun, 06 Feb 2022 12:34 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 06 Feb 2022 12:34 AM IST
सार

आगरा जोन की विभिन्न विधानसभा सीटों पर शिक्षक भी ताल ठोंक रहे हैं। कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को गणित, भूगोल, सैन्य विज्ञान, कृषि का पाठ पढ़ाने वाले इन शिक्षकों चुनाव में परीक्षा होगी। 

विज्ञापन
five teachers are contesting the assembly elections in Agra
यूपी चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को गणित, भूगोल, सैन्य विज्ञान, कृषि का पाठ पढ़ाने वाले पांच शिक्षक चुनाव में परीक्षा दे रहे हैं। आगरा कॉलेज के डॉ. एसपी सिंह बघेल, आरबीएस कॉलेज के डॉ. धर्मपाल सिंह, नारायण डिग्री कॉलेज शिकोहाबाद के डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान, श्री वार्ष्णेय कॉलेज अलीगढ़ के डॉ. ओमवीर सिंह और चित्रगुप्त कॉलेज मैनपुरी के डॉ. विजय नारायण विभिन्न विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। 

विज्ञापन


डॉ. एसपी सिंह बघेल सैन्य विज्ञान विषय के शिक्षक हैं। वह आगरा के सांसद हैं। केंद्र सरकार में राज्यमंत्री हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में मैनपुरी की करहल सीट से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ भाजपा से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, डॉ. धर्मपाल सिंह गणित विषय के शिक्षक हैं। वह पहले भी दो बार विधायक रह चुके हैं। इस बार भाजपा की ओर से एत्मादपुर सीट से चुनाव मैदान में हैं। 

विज्ञापन

इन सीटों पर भी शिक्षक दावेदार 

डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान कृषि विषय के शिक्षक हैं। वह आगरा की एत्मादपुर सीट से सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी हैं। डॉ. ओमवीर सिंह गणित विषय के शिक्षक हैं। वह बसपा के टिकट पर अलीगढ़ की अतरौली सीट से चुनाव मैदान में हैं। जबकि डॉ. विजय नारायण भूगोल विषय के शिक्षक हैं। वह किशनी से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन को शिक्षकों ने अपना नेता बनाया, अब जनता के दरबार में 

चुनाव लड़ रहे पांच शिक्षकों में से तीन शिक्षक संघ के पदाधिकारी व सदस्य हैं। इनको शिक्षकों ने अपना नेता चुना है, अब जनता के दरबार में समर्थन मांग रहे हैं। डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ (फुपुक्टा) के अध्यक्ष हैं। जबकि डॉ. ओमवीर सिंह डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (औटा) के अध्यक्ष और डॉ. विजय नारायण औटा की कार्यकारिणी के सदस्य हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed