{"_id":"62a23f0dd90894034247c92b","slug":"five-teacher-players-leave-for-nepal-mainpuri-news-agr5362910110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए ने अंतर्राष्ट्रीय खिलाडिय़ों को नेपाल के लिए किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए ने अंतर्राष्ट्रीय खिलाडिय़ों को नेपाल के लिए किया रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच शिक्षक खिलाड़ी नेपाल के लिए रवाना
-वॉलीबाल खिलाड़ी के रूप में करेंगे प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। नेपाल के पोखरा स्थित रंगशाला स्टेडियम में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय शिक्षक खेलकूद प्रतियोगिता के लिए जिले के पांच खिलाड़ी बृहस्पतिवार को रवाना हो गया।
नेपाल यूथ स्पोर्ट्स डवलपमेंट फॉरम एंड बेसिक टीचर गेम्स इंडिया के सहयोग से प्रथम अंतरराष्ट्रीय शिक्षक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन नेपाल के पोखरा स्थित रंगशाला स्टेडियम में 11 से 13 जून तक किया जा रहा है। इसमें जनपद के पांच शिक्षकों का चयन किया गया है। बृहस्पतिवार को पांचों शिक्षक जनपद से रवाना हुए। बीएसए कार्यालय पर सुबह बीएसए कमल सिंह ने सभी को जीत की शुभकामनाएं दीं। नेपाल जाने वालों में राकेश कुमार सहायक अध्यापक औडेंय पडरिया, नवीन कुमार मिश्रा सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय दूंदपुर, करहल, सर्वेश यादव सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय पुसैना, सुल्तानगंज, अमित कुमार सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय डबरा, किशनी, संदीप कुमार शिक्षा मित्र प्राथमिक विद्यालय परोंखा, बेवर शामिल हैं।