फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   five students of army school found covid positive in antigen test

मैनपुरी: सैनिक स्कूल के पांच छात्र कोरोना संक्रमित, घर से लौटने के बाद कराई थी एंटीजन जांच, आइसोलेट

Sat, 04 Dec 2021 09:34 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 04 Dec 2021 09:34 AM IST
सार

मैनपुरी में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से फैलने लगा है। हालांकि अभी आधिकारिक रूप से कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि नहीं हुई है।
 

विज्ञापन
five students of army school found covid positive in antigen test
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

एक बार फिर जिले में कोरोना ने दस्तक दे दी है। इस बार सैनिक स्कूल के पांच छात्र एंटीजन टेस्ट में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। आरटीपीसीआर जांच और वैरिएंट का पता लगाने के लिए संक्रमित छात्रों के नमूने आगरा भेजे गए हैं। 

विज्ञापन

शुक्रवार को सैनिक स्कूल में पांच छात्र एंटीजन टेस्ट में कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये छात्र अपने घर से विद्यालय लौटे थे। जानकारी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम विद्यालय पहुंची। टीम ने सभी पांचों छात्रों की आरटीपीसीआर जांच कराने और वैरिएंट की जांच के लिए उनके नमूने लेकर आगरा प्रयोगशाला भेजे हैं। वहीं छात्रों के संपर्क में आने वाले छात्र और स्टाफ के कुल 25 लोगों के भी नमूने लेकर उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है। पांचों छात्रों को विद्यालय में आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आरटीपीसीआर रिपोर्ट आने के बाद ही कोरोना की पुष्टि हो सकेगी। 
विज्ञापन


ओमिक्रॉन वैरिएंट का सता रहा खतरा 
पूरे विश्व में कोरोना वायरस के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट का खतरा बना हुआ है। ऐसे में इन पांच छात्रों में भी ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे से इंकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि लक्षणों के आधार पर स्वास्थ्य विभाग इसे पुराना वैरिएंट ही मान रहा है, लेकिन वास्तविक स्थित आरटीपीसीआर जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


27 अक्तूबर से नहीं था कोई एक्टिव केस 
जिले में बीते एक माह से भी अधिक समय से कोई कोरोना संक्रमित नहीं मिला था। आखिरी कोरोना संक्रमित जिले में 27 अक्तूबर को मिला था। इसके बाद एक्टिव केस की संख्या शून्य थी। अब एक साथ पांच छात्र संक्रमित मिलने से खतरा बढ़ गया है। 


इन बातों को रखें ध्यान 
- मास्क पहनकर रखें
- सार्वजनिक स्थलों पर जाने से बचें
- हाथों को बिना धोए मुंह पर न ले जाएं
- दरवाजों के हैंडिल व रैलिंग छून से बचें
- हाथ को लगातार सैनिटाइज करते रहें

सैनिक स्कूल में कराई गई एंटीजन जांच में पांच छात्र कोरोना संक्रमित मिले हैं। उनके नमूने लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही संक्रमण की पुष्टि हो सकेगी। - डॉ. पीपी सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed