फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five schools found closed in inspection, orders to stop salary

निरीक्षण में पांच स्कूल मिले बंद, शिक्षकों का वेतन रोका

Wed, 16 Mar 2022 09:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Five schools found closed in inspection, orders to stop salary
मैनपुरी। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के आदेश पर सोमवार को जिले के 186 बेसिक शिक्षा परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण कराया गया था। इसमें पांच विद्यालय बंद मिले। इनमें तैनात शिक्षकों का वेतन रोकने के साथ नोटिस जारी करने के आदेश बीएसए को दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीडीओ विनोद कुमार ने जिला और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को तीन-तीन स्कूलों की जिम्मेदारी सौंपकर कुल 186 विद्यालयों के निरीक्षण की आख्या तलब की। रिपोर्ट के अनुसार पांच विद्यालय बंद मिले। इसमें विकास खंड किशनी का प्राथमिक विद्यालय बसंतपुर, प्राथमिक विद्यालय रंगपुर और प्राथमिक विद्यालय अछईपुर व विकास खंड जागीर का प्राथमिक विद्यालय कुरारी और पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुरारी शामिल हैं। इन विद्यालयों में तैनात शिक्षकों का वेतन रोकते हुए नोटिस जारी किया गया है। सीडीओ के आदेश पर बीएसए कमल सिंह ने संबंधित शिक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

स्कूलों का समय से संचालन कराने और शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए निरीक्षण कराए गए थे। पांच स्कूल बंद मिले हैं, जिनके शिक्षकों का वेतन रोकने के साथ ही नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विनोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed