फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   five school vehicle seized, 12 challan

खतरे में नौनिहाल: पांच स्कूली वाहन सीज, 12 के काटे चालान

Wed, 27 Apr 2022 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
five school vehicle seized, 12 challan
कासगंज। मोदी नगर में हुए हादसे में बालक की मौत और परिवहन विभाग द्वारा की जा रही लगातार कार्रवाई के बाद भी स्कूलों के संचालक वाहनों के मानकों को पूरा करने में लापरवाह बने हुए हैं। संचालकों का ध्यान न तो फिटनेस कराने पर है और न ही बीमा को समय से कराया जा रहा है। एआरटीओ ने ऐसे पांच स्कूली वाहनों को सीज कर दिया है। जबकि 12 स्कूली वाहनों के चालान काट दिए हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ ने जिले भर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान वाहनों के मानक भी देखे गए। वाहनों में अग्निशमन यंत्र, मेडिकल किट नहीं पाई गई। वाहनों में बच्चो की सूची भी अंकित नहीं मिली। वहीं, वाहनों की फिटनेस, बीमा आदि न कराए जाने जैसी खामियां मिलीं। वहीं, परमिट, चालकों पर वैैध लाइसेंस भी नहीं मिले। ऐसी तमाम खामियां पाए जाने के बाद 5 स्कूली वाहनों को सीज किया गया, जबकि 12 वाहनों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

जिले भर में वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया। स्कूली वाहन भी चैक किए गए। स्कूली वाहनों सहित 66 चालान काटे गए हैं व 19 वाहन सीज किए गए हैं। जिन वाहनों की फिटनेस समाप्त हो गई है उनकी फिटनेस किसी भी कार्य दिवस में पूरी करा ली जाए। साथ ही चालक का चरित्र प्रमाणपत्र, चालक का लाइसेंस आदि कार्यालय में प्रस्तुत करें। - राजेश राजपूत, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed