{"_id":"616b371468e534751f0b5bb7","slug":"five-people-died-of-fever-agra-news-agr51168770","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से पांच लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से पांच लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंदौली/फतेहाबाद। जिले में बुखार से मौतें थम नहीं रही हैं। शनिवार को भी खंदौली क्षेत्र के गांव वमान निवासी रिशु (15) और फतेहाबाद के एत्मादपुर मदार गांव के पंकज (17), बरौली अहीर में सात साल की बालिका रजनीश और डौकी के इकथरा के छह वर्षीय बालक रहमान व नगरिया गांव के 57 वर्षीय किसान हरि सिंह की मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि वमान निवासी रिशु को सात दिनों से बुखार आ रहा था। पहले हाथरस के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। शनिवार को तबियत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने दिल्ली रेफर कर दिया। दिल्ली ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
वहीं फतेहाबाद के एत्मादपुर मदरा गांव निवासी पंकज (17) पुत्र लेखराज की शनिवार को बुखार से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक उसे तीन दिन से बुखार आ रहा था। गांव के ही एक झोलाछाप से इलाज कराया जा रहा था। शनिवार को हालत बिगड़ने पर दूसरे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में भी सांसें थम गईं।
विज्ञापन
श्यामो गांव विजय सिंह लोधी ने बताया कि गांव में राजकुमार की सात साल की बेटी रजनीश को दो-तीन दिन से बुखार आ रहा था। निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई है। इसकी मां आरती, 17 दिन की बच्ची खुशबू भी बुखार से पीड़ित है और अस्पताल में इलाज चल रहा है। गांव में 10 से 15 घरों में बुखार के मरीज हैं।
वहीं डौकी के नगरिया गांव निवासी हरि सिंह (57) को चार दिन से बुखार आ रहा था। शनिवार को मौत हो गई। वहीं इकथरा में छह वर्षीय बालक रहमान पुत्र इकराम भी तीन दिन से बुखार से पीड़ित था। एक झोलाछाप से परिजन इलाज करा रहे थे। शनिवार को उसकी सांसें थम गईं।