फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five named in the case of beating the young man

Agra News: युवक की पिटाई के मामले में पांच नामजद

Mon, 27 Feb 2023 12:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 27 Feb 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Five named in the case of beating the young man
सोरोंजी। थाना क्षेत्र के हिमायुंपुर गांव में गंदे पानी का छींटा उपर पड़ने पर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई। बात बढ़ने पर दूसरे पक्ष ने युवक की पिटाई कर दी। युवक ने घटना के बाबत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। हिमायुंपुर गांव निवासी विष्णु 23 फरवरी को किराना स्टोर से सामान की खरीदारी करने गया था। उसका 200 का नोट नाली में गिर गया। जब वह नोट को नाली से निकालकर साफ कर रहा था, तभी कुछ छींटे गांव निवासी उमेश पर गिर गईं। इस पर उमेश ने उसके साथ कहासुनी की। वहीं उमेश की ओर से मुकेश, छोटे, ओमप्रकाश व नन्हें आ गए। उनके द्वारा विष्णु की लाठी डंडों से पिटाई की गई। उसकी चीख पुकार पर अन्य ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मामले की शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की। पुलिस ने उसकी तहरीर पर रिपोर्ट संबंधित धाराओं दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed