फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   five members including MLA removed from Board of Trustees of Agra College In Agra

Agra: विधायक को झटका, आगरा कॉलेज की बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज से हटाए; 5 सदस्य हटाए गए

Thu, 20 Jun 2024 09:29 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 20 Jun 2024 09:29 AM IST
सार

ताजनगरी में विधायक को झटका लगा है। यह आगरा कॉलेज की बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज से हटा दिए गए हैं। कुल 5 सदस्य हटाए गए हैं। 

विज्ञापन
five members including MLA removed from Board of Trustees of Agra College In Agra
आगरा कॉलेज Agra College - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शासन ने आगरा कॉलेज की बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज में फेरबदल किया है। सबसे बड़ा झटका विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल को लगा। विधायक समेत 5 को ट्रस्टीज से बाहर किया गया है। 35 सदस्यों यथावत रहेंगे। बीते दिनों आगरा कॉलेज प्राचार्य की नियुक्ति के लिए बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज में विवाद की स्थिति थी। ट्रस्टीज के सदस्यों ने बुधवार को मंडलायुक्त से जल्द बैठक कराने की मांग की है।

विज्ञापन


शासन ने विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, अधिवक्ता सुरेंद्र गुप्ता, डॉ. अनुराग शर्मा, श्रुति सिंघल को ट्रस्टीज से हटा दिया है। संजीव भारद्वाज का बीते दिनों निधन होने से इनका नाम भी हटाया है। सुभाष ढल, अशोक अरोड़ा, सर्वेश वाजपेयी, निर्मल गिरि, दीपक खरे, गिरिजाशंकर शर्मा, पूरन डावर, हरिओम शर्मा, डॉ. एंड्रयू प्रकाश, प्रमोद शर्मा, मुकेश गुप्ता, भगवान सिंह शर्मा, सुनील उपाध्याय, गंगा धाकड़, ओमस्वरूप गर्ग, टीएन अग्रवाल, देवेंद्र चाहर,भूपेंद्र ठाकुर, डॉ. यादवेंद्र प्रताप सिंह, राजेश सहगल, प्रतुल भार्गव, संजय कपूर, सूरज शर्मा, सुनीता पाठक, मीना बंसल, किशोर खन्ना, डॉ. तरुण शर्मा, वीरेंद्र दीक्षित, डॉ. भगवान दास दक्ष, दिलीप वर्मा, दीपक अग्रवाल, श्याम बाबू शर्मा, सुनील वर्मा, हेमंत भोजवानी, सुनील कर्मचंदानी सदस्य बने हुए हैं।
विज्ञापन


सुभाष ढल ने बताया कि मंडलायुक्त से ट्रस्टीज की बैठक बुलाने की मांग की है, इसके लिए जल्द प्रतिनिधि मंडल मुलाकात भी करेगा। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज से हटाए जाने की कोई जानकारी नहीं है। अभी मैं पार्टी के कार्य के चलते बांदा में हूं, आकर पता करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed