फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   five medical colleges will starts Soon in Uttar Pradesh said Minister Ashutosh Tandon

प्रदेश में शुरू हो रहे पांच मेडिकल कॉलेज, दूर होगी स्टॉफ की कमी: आशुतोष टंडन

Thu, 04 Jul 2019 09:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 04 Jul 2019 09:07 AM IST
विज्ञापन
five medical colleges will starts Soon in Uttar Pradesh said Minister Ashutosh Tandon
ठा. बांकेबिहारी मंदिर में प्रभु दर्शन करते मंत्री आशुतोष टंडन - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के प्राविधिक व चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि प्रदेश में 70 सालों में 13 मेडिकल कॉलेज खोले इसके सापेक्ष मोदी व योगी सरकार ने दो वर्ष में ही 13 मेडिकल कॉलेज बनाए हैं। इनमें से पांच मेडिकल कॉलेज इसी माह शुरू हो रहे हैं।
विज्ञापन

 
उन्होंने बुधवार को ठा. बांकेबिहारी मंदिर में प्रभु दर्शन कर पूजा अर्चना की। मंदिर के सेवायत जुगल गोस्वामी ने पूजन कराया और उन्हें प्रसादी पटुका, माला और प्रसाद दिया। 
विज्ञापन


दर्शन के बाद पत्रकार वार्ता में आशुतोष टंडन ने कहा कि इसी माह उत्तरप्रदेश के बस्ती, अयोध्या, बहराइच, फिरोजाबाद, शाहजहांपुर में शिक्षा सत्र शुरू होगा। प्रदेश में अभी तक 1990 सीटें थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मेडिकल कॉलेजों के शुरु होने से एमबीबीएस छात्रों की 1000 सीटें बढ रही है। उन्होंने भाजपा नेता आकाश विजयी वर्गीय द्वारा इंदोर में की गई मारपीट के सवाल पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुशासित और व्यावहारिक पार्टी है। 

पार्टी कार्यकर्ता संयम में रहने वाला है। उनका स्वागत पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश गौतम, ठा. ओमप्रकाश सिंह, मिलन भाटिया, सुनील निषाद आदि ने किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed