फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   five lakh peoples joins yoga camps on world yoga day 2019 in braj

विश्व योग दिवस: ब्रज में पांच लाख लोगों ने किया योग, अमर उजाला ने कई जगह लगाए शिविर

Fri, 21 Jun 2019 11:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Jun 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
five lakh peoples joins yoga camps on world yoga day 2019 in braj
एकलव्य स्टेडियम में योग करते लोग - फोटो : अमर उजाला
पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को ब्रज में क्षेत्र में करीब पांच लाख लोगों ने योग किया। अकेले आगरा में लगभग एक लाख लोगों ने स्वस्थ तन और मन के लिए योगासन किए। ताजनगरी के 350 पार्कों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


मुख्य कार्यक्रम एकलव्य स्टेडियम में किया गया। यहां करीब 10 हजार लोगों ने एक साथ योग किया। वहीं कमला नगर स्थित जनक पार्क में अमर उजाला की ओर से योगशाला का आयोजन किया गया, जिसमें बढ़-चढ़कर लोगों ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


शास्त्रीपुरम स्थित संगीत कला केंद्र में भी योग दिवस को यादगार बनाया गया। केंद्र पर छह साल के बच्चे से लेकर 24 साल तक के युवाओं ने संगीत साधक नाद योग का प्रदर्शन किया। ओमकार और मंत्रोच्चारण के बीच हर कोई योग में तल्लीन नजर आया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

five lakh peoples joins yoga camps on world yoga day 2019 in braj
मथुरा में अपराजिता के कैंप में योग करतीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में 60 से अधिक मुख्य शिविर लगाए गए। 36 हजार से अधिक लोगों ने योग किया। जिला प्रशासन की ओर से मुख्य आयोजन गणेशरा स्टेडियम में किया गया। अमर उजाला के अपराजिता अभियान में 50 से अधिक स्थानों पर शिविर लगाए गए।  

फिरोजाबाद में 700 से अधिक स्थानों पर योग शिविर लगाए गए। इनमें करीब डेढ़ लाख लोग शामिल हुए। मुख्य आयोजन पुलिस लाइन में किया गया।  मैनपुरी के नुमाइश मैदान पर हजारों लोगों ने एक साथ योगासन किए। हर कोई योग के रंग में रंगा दिखा। 

एटा में करीब 60 योग शिविर लगाए गए। 20 हजार से अधिक लोग इनमें शामिल हुए। मुख्य आयोजन जीजीआईसी मैदान पर हुआ। वहीं कासगंज में श्रीगणेश इंटर कॉलेज सहित 25 से अधिक स्थानों पर मुख्य रूप से योग शिविर लगाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed