{"_id":"60450bf48ebc3ed3a2401744","slug":"five-injured-in-accidents-agra-news-agr483562761","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में पांच घायल
विज्ञापन
एटा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में सभी घायलों को आगरा रेफर कर दिया गया।
कोतवाली नगर आगरा रोड स्थित महिला थाना के सामने शनिवार रात करीब 10 बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार सुरजीत, उसकी बहन रेखा और चाचा सुधीर कुमार निवासीगण रामपुर घनश्याम थाना कोतवाली देहात घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से रेखा और सुधीर को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया।
इधर, मोहल्ला हिंदू नगर के पास शनिवार देरशाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पांच वर्षीय बालिका दिव्या पुत्री नीकेश गंभीर रूप से घायल हो गई। बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से आगरा रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि बालिका अपने घर के बाहर ही खेल रही थी।
विज्ञापन
थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव ओनैरा निवासी बाइक सवार ओमप्रकाश गांव के निकट ही विद्युत पोल से टकराकर घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे भी आगरा रेफर कर दिया गया।