{"_id":"5c8c886fbdec2214632595f7","slug":"five-injured-in-accident-on-agra-lucknow-expressway-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सांड़ से टकराने के बाद भिड़े तीन वाहन, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सांड़ से टकराने के बाद भिड़े तीन वाहन, पांच लोग घायल
Sat, 16 Mar 2019 10:53 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 16 Mar 2019 10:53 AM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर यूपी 100 से टकराई ऑल्टो कार
फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की रात सांड़ से कार टकराने के बाद तीन वाहन भिड़ गए। इसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें दो की हालत गंभीर है। घायलों में डायल 100 पर तैनात एक कांस्टेबल भी है।
आनंद विहार नई दिल्ली निवासी सतनाम सिंह कानपुर से दिल्ली लौट रहे थे। कार सवार सतनाम सिंह (50) के साथ उनकी पत्नी परविंदर कौर भी थी। जैसे ही उनकी कार थाना नगला खंगर के समीप पहुंची वैसे ही उनकी कार सांड़ से टकरा गई। जिससे कार सवार परविंदर कौर घायल हो गईं।
डायल 100 पर तैनात उपेंद्र, वीरपाल, गोपाल सिंह और इंद्रजीत मौके पर पहुंचे। महिला को संभालते इससे पूर्व पीछे से आ रही एक ऑल्टो ने डायल 100 में टक्कर मार दी। इससे कॉस्टेबिल उपेंद्र सिंह व ऑल्टो सवार अनिल कुमार, नंदलाल और नथनी निवासी बेरूआ थाना गाय घाट मुजफ्फपुर बिहार घायल हो गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची थाना पुलिस घायलों को सरकारी अस्पताल लाई। इनमें दो लोगों की हालत गंभीर है। बता दें कि एक्सप्रेसवे पर आवारा पशु की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। आरटीआई के तहत मिली जानकारी के मुताबिक 17 महीने में 1966 सड़क हादसों में 191 मौतें हो चुकी है।