फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   five hundred unfit school buses running in Agra

ताक पर नियम, खतरे में नौनिहाल: आगरा में दौड़ रहीं 500 अनफिट स्कूल बसें, आरटीओ ने चलाया चेकिंग अभियान

Sat, 07 May 2022 02:20 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 May 2022 02:20 PM IST
सार

आगरा में नोटिस के बाद भी आठ दिन में महज 17 स्कूली बसों की फिटनेस हो सकी है। अभी 500 अनफिट स्कूल बसें चल रही हैं। आरटीओ ने शनिवार को अभियान चलाकर स्कूल बसों की चेकिंग की। 

विज्ञापन
five hundred unfit school buses running in Agra
आरटीओ ने चलाया चेकिंग अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में ढिलाई के कारण नौनिहालों को स्कूल लाने ले जाने वाली 500 बसें अनफिट दौड़ रही हैं। किसी में फायर सिस्टम नहीं है तो किसी की सीटें फट चुकी हैं। नोटिस के बाद भी आठ दिन में महज 17 स्कूली बसों की फिटनेस हो पाई है। अनफिट बसों में 85 बसें नामचीन स्कूलों की हैं। शुक्रवार को ऐसी ही एक बस को पकड़ा गया। शनिवार को भी आरटीओ ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई बसों की चेकिंग की गई। 

विज्ञापन


गाजियाबाद में स्कूली बस हादसे के बाद आरटीओ के प्रवर्तन दलों ने 22 से 28 अप्रैल तक स्कूली बसों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया। इस दौरान 150 स्कूली बसों के चालान किए गए। 1174 बसों में से 517 ऐसी बसें पाईं गईं, जिनकी फिटनेस बकाया थी। 15 साल पूरी कर चुकीं 187 बसों का पंजीयन निरस्त करने की कार्रवाई की जानी थी।
विज्ञापन


आरटीओ पीके सिंह ने प्रवर्तन दलों को इन 187 बसों का संचालन सड़कों पर पूरी तरह बंद कराने के निर्देश दिए हैं, इसके बाद भी खटारा बसें बच्चों को लाने ले जाने के कार्य में लगी हुई हैं। आरटीओ ने सड़कों पर संचालित पाए जाने पर वाहन चालक, स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं चलने दी जाएंगी अनफिट बसें

अनफिट बसों और 187 खतरनाक श्रेणी की बसों को अलग-अलग बांटा गया है। स्कूल संचालकों के साथ बैठक करके भी जानकारी दे दी गई है। अनफिट बसों की धरपकड़ दोबारा शुरू कर दी गई है। - एके सिंह, एआरटीओ (प्रशासन)

जलेसर रोड पर स्कूल बस सीज करने पर हंगामा

प्रवर्तन टीमों ने शुक्रवार को जलेसर रोड पर स्कूली बसों की चेकिंग की। इस दौरान जीएस पब्लिक स्कूल की पांच बसें चेक की गईं, सबकी फिटनेस समाप्त हो चुकी थी। एआरटीओ ललित कुमार ने बताया कि बसों में बच्चों के सवार होने के कारण चार बसों के चालान किए गए, जबकि एक बस को सीज कर दिया गया। इस पर स्कूल प्रबंधन के लोगों ने हंगामा किया। बस को ले जाने से रोका। स्कूल बसों के पंजीयन निरस्त करने और स्कूल की मान्यता समाप्त करने के लिए पत्र लिखा जा रहा है। इस रोड पर छह स्कूली बसों के चालान किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed