फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five friends drowned in canal administration sent report of accident to government team reached from Bareilly

नहर में डूब गए पांच दोस्त: कासगंज प्रशासन ने हादसे की रिपोर्ट शासन को भेजी, बरेली से पहुंची टीम

Fri, 12 Apr 2024 11:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 Apr 2024 11:32 AM IST
सार

 एसडीआरएफ की टीम लापता किशोरों की तलाश के लिए बरेली से भी पहुंची है। इस हादसे की रिपोर्ट जिला प्रशासन ने शासन को भेज दी है। 
 

विज्ञापन
Five friends drowned in canal administration sent report of accident to government team reached from Bareilly
सर्च ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज नहर में डूबे किशोरों की तलाश सायं तक पीएसी की फ्लड यूनिट नहीं कर सकी। पानी अधिक गहरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन में दिक्कतें हो रहीं थीं। ऐसी स्थिति में प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम बरेली से बुलाई है। जिले में टीम आ चुकी है। वहीं शुक्रवार सुबह से फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। प्रशासन ने इस हादसे की पूरी रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
विज्ञापन


डीएम सुधा वर्मा को सदर एसडीएम संजीव कुमार ने पूरी रिपोर्ट बनाकर दी। बताया गया कि डूबकर पांच किशोर लापता हुए हैं। जबकि चार किशोरों को बचाया गया है। शासन को प्रशासन ने बताया कि सर्च ऑपरेशन में पीएसी व गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया गया है। एडीएम राकेश पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार की देर सायं तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। अंधेरा होने पर सर्च ऑपरेशन रोका गया। पानी की गहराई अधिक है ऐसी स्थिति में एसडीआरएफ की टीम बरेली से बुलाई गई है। अब इस टीम ने सुबह से ही सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


बुधवार को वापस गई थी एसडीआरएफ की टीम
 कादरगंज पर गंगानदी में एक ग्रामीण के डूबने के बाद सर्च ऑपरेशन के लिए एसडीएआरएफ की टीम को बुलाया गया था। इस टीम ने कादरगंज गंगाक्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया और ग्रामीण का शव बरामद किया। इसके बाद यह टीम वापस रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्धारित प्रक्रिया के बाद मिलेगी आर्थिक सहायता
कासगंज। नहर में डूबकर लापता हुए किशोरों का मामला दैवीय आपदा की श्रेणी में आता है। दैवीय आपदा में मिलने वाली आर्थिक सहायता निर्धारित प्रक्रिया के बाद ही मिल सकेगी। नहर में जो डूबकर लापता हुए हैं उनकी बरामदगी की स्थिति के अनुसार इस संबंध में प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed