फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five Drown In Ganga River Soron Uttar Pradesh

यूपी: सोरों में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, चार लड़कियों समेत युवक डूबा

Sun, 22 Sep 2019 05:14 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 22 Sep 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
Five Drown In Ganga River Soron Uttar  Pradesh
गंगाघाट पर एकत्रित हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
कासगंज में रविवार को सोरों के लहरा गंगाघाट पर गंगा स्नान करते समय आठ श्रद्धालु डूब गए। इनमें से तीन बालिकाओं को बचा लिया गया। जबकि चार किशोरियां और उनको बचाने के लिए कूदा एक युवक गंगा के गहरे पानी में डूब गए। शाम पांच बजे तक किसी का पता नहीं चल सका था। पीएसी की फ्लड यूनिट गंगाघाट पर कैंप कर रही है। 
विज्ञापन


लहरा घाट के समीपवर्ती गांव कादरगंज के राजेंद्र सिंह ने अभी हाल ही में एक पुराना ट्रैक्टर खरीदा था। ट्रैक्टर खरीदने की खुशी में वो ट्रैक्टर-टॉली लेकर परिजनों व आसपास के लोगों के साथ रविवार सुबह गंगा स्नान के लिए लहरा घाट पहुंचे थे। 
विज्ञापन


गंगा स्नान करते समय कुछ लड़कियां आगे बढ़ गईं और गंगा के गहरे पानी में डूबने लगीं। चीख-पुकार सुनकर बघेला गांव का युवक हरिओम (22) पुत्र झद्दू सिंह उन्हें बचाने को गंगा में कूद गया। उसने रूबी (14) पुत्र झब्बू, मंजू (10) पुत्री पप्पू को बचा लिया। जबकि अंजली (12) पुत्री कैलाश को उसकी बुआ पिंकी ने बचा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य चार लड़कियों में प्रीती (13) पुत्री पप्पू, ममता (16) पुत्री सुरेश चंद्र, पूजा(14) पुत्री रामदुलारे, रूपा(17) पुत्री झब्बू को हरिओम ने बचाने का प्रयास किया। ये सभी एक दूसरे को पकड़े हुईं थीं। इन चारों ने हरिओम को भी पकड़ लिया। इसके बाद पांचों लोग गंगा के गहरे पानी में डूबते चले गए। 

घाट पर मौजूद कुछ लोगों ने लड़कियों और युवक की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पीएसी की फ्लड यूनिट और कछला, लहरा सहित अन्य इलाके के गोताखोरों ने काफी देर तक स्टीमर वोट आदि से सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन शाम तक किसी का भी पता नहीं चल सका। 

मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी सीपी सिंह, एसपी सुशील घुले, एडीएम योगेंद्र कुमार, एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी गंगा में सर्च ऑपरेशन चलवाते रहे। जिलाधिकारी ने प्रदेश सरकार के सचिव एवं राहत आयुक्त को पांच लोगों के गंगा में डूबने की रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed