फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five deaths in 15 days Open drain in fog became deadly now farmer Dead body found

15 दिनों में पांच मौतें: कोहरे में खुला नाला बना जानलेवा, खेत से घर लौट रहा किसान गिरा; ऐसे हाल में मिली लाश

Fri, 29 Dec 2023 08:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 29 Dec 2023 08:59 AM IST
सार

फतेहपुरा गांव में खेत से लौट रहे किसान के लिए खुला नाला जानलेवा बन गया। उसे कुछ दिखाई नहीं दिया और वह नाले में गिर गया। काफी देर तक घर न आने पर परिवार के लोग तलाश में निकले तो किसान का शव नाले में मिला। हादसे के बाद परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
Five deaths in 15 days Open drain in fog became deadly now farmer Dead body found
कोहरा। - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा के बाह थाना क्षेत्र के जैतपुर के फतेहपुरा गांव में रहने वाले किसान महेश सिंह (60) की बुधवार शाम सा बजे कोहरे के समय नाले में गिरकर मौत हो गई। वह खेत से घर लौट रहे थे। परिजन को रात में वह नाले में मृत पड़े मिले। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


परिजन ने बताया कि महेश सिंह खेत पर फसल की रखवाली के लिए गए थे। अंधेरा होने तक घर नहीं लौटे तो तलाश शुरू की गई। रात साढ़े आठ बजे वह वह नाले में मृत मिले। जैतपुर सीएचसी लेकर गए, चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी सुभद्रा देवी, बेटे राजीव सिंह, गोपाल सिंह की रो-रोकर हालत खराब है। थानाध्यक्ष जैतपुर ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि कोहरे में नाले में गिरने से किसान की जान गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

15 दिनों में पांच मौतें, कोहरा में खतरा ज्यादा
पंद्रह दिनों में नाले में गिरने से पांच लोगों की मौत हो चुकी है। आठ हादसों में छह लोग घायल भी हुए। धनौली में मुल्ला की प्याऊ पर दो बच्चियों की मौत के बाद यह सिलसिला शुरू हुआ, जो रुका नहीं है। शहर से देहात और हाईवे तक खुले पड़े नालों में लोगों के गिरने के कारण मौत हो रही है, लेकिन एक भी नाले को अब तक ढका नहीं गया। धनौली में जिस जगह हादसा हुआ, केवल वहीं स्लैब डाला गया, जबकि नेशनल हाईवे के कुबेरपुर, छलेसर तक नाले खुले पड़े हैं।

 
विज्ञापन

नालों की दीवारें जर्जर, कराएं मरम्मत
शहर में अशोक नगर, लोहामंडी, बैनारा फैक्टरी, खातीपाड़ा, नौबस्ता, राजनगर, पचकुइयां, बिजलीघर, गोविंद नगर समेत नाले खुले पड़े हैं, जिनमें लोगों के गिरने के हादसे हुए हैं। इन नालों की दीवारें टूट चुकी हैं, जिसमें साइट पटरी की सड़क का कटान होने से नालों में गिरने की आशंका है। पार्षद बंटी माहौर ने बताया कि निगम के पास नालों की दीवार बनवाने का बजट नहीं है। अधिकारी बजट की कमी बता देते हैं, पर यह लापरवाही जानलेवा है। पार्षद रवि माथुर ने नगर निगम से सभी नालों की टूटी दीवारों की मरम्मत कराने और खतरनाक जगहों पर लोहे के जाल रखने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed