{"_id":"608402af8ebc3e591d01466d","slug":"five-deaths-and-530-new-cases-of-covid-19-reported-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: 24 घंटे में पांच मरीजों की मौत, 530 संक्रमित मिले, सक्रिय मामले 4136","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: 24 घंटे में पांच मरीजों की मौत, 530 संक्रमित मिले, सक्रिय मामले 4136
Sun, 25 Apr 2021 06:12 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 25 Apr 2021 06:12 AM IST
सार
आगरा में दूसरी बार 24 घंटे में पांच कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इससे पूर्व गुरुवार को भी इतने ही मरीज मिले थे।
विज्ञापन
आगरा में कोरोना: एसएन मेडिकल कॉलेज का आइसोलेशन वार्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में कोरोना महामारी की दूसरी लहर संक्रमितों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पांच मरीजों की मौत हो गई। इससे मृतकों का आंकड़ा 217 पर पहुंच गया है। तीन दिन में दूसरी बार पांच मरीजों ने दम तोड़ा है। इससे पूर्व गुरुवार को इतने ही मरीजों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
शनिवार को 530 लोग संक्रमित भी मिले हैं। यह आंकड़ां बीते दो दिनों से थोड़ा कम हुआ है। इससे पूर्व शुक्रवार को 594 और गुरुवार को 546 नए मरीज मिले थे। जिले में अब तक 7.12 लाख लोगों की जांच हो चुकी है, जिनमें 16726 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 12373 लोग ठीक भी हो चुके हैं। 4136 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
दो भाजपा नेताओं की मौत
भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष एवं छावनी के पूर्व सदस्य रमाशंकर गोयल उर्फ लल्ला बाबू का निधन हो गया है। वह कोरोना संक्रमित थे। उनका उपचार चल रहा था। वहीं भाजपा नेता बसंत लाल बिंदल ने भी दम तोड़ दिया है। यह भी संक्रमित थे। दोनों नेताओं की मौत भाजपाइयों में शोक की लहर है।
विज्ञापन
एडीएम की हालत बिगड़ी, रेफर
ताजनगरी में कलक्ट्रेट कर्मियों के बाद अब प्रशासनिक अधिकारी भी गंभीर कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व पीसीएस योगेंद्र कुमार की तबियत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए आगरा से गाजियाबाद स्थित अस्पताल में रेफर किया गया है।
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि छह सात दिन से उनका उपचार शहर में चल रहा था। उनकी आरटीपीआर रिपोर्ट पॉजिटिव है। हालात में कोई सुधार नहीं होने पर उन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। दूसरी तरफ आगरा में एडीएम प्रोटोकॉल पद पर तैनात पुष्पराज सिंह भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। वह होम आइसोलेशन में हैं।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।