फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five Death Due To Viral Fever In Agra

आगरा में जानलेवा बीमारी: डेंगू और वायरल बुखार से पांच मरीजों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

Sun, 17 Oct 2021 08:33 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 17 Oct 2021 08:33 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांवों में लगातार शिविर लगाकर दवाइयां बांटने के दावे कर रही हैं लेकिन बुखार पर काबू नहीं पा सकी हैं। आगरा के पिनाहट क्षेत्र में सबसे अधिक मासूमों की मौत बुखार से हुई है। हर घर में बुखार से चारपाई बिछी है।
 

विज्ञापन
Five Death Due To Viral Fever In Agra
एसएन के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जनपद में डेंगू और वायरल बुखार से मौतें थम नहीं रही हैं। शनिवार को भी खंदौली क्षेत्र के गांव वमान निवासी रिशु (15) और फतेहाबाद के एत्मादपुर मदार गांव के पंकज (17), बरौली अहीर में सात साल की बालिका रजनीश और डौकी के इकथरा के छह वर्षीय बालक रहमान व नगरिया गांव के 57 वर्षीय किसान हरि सिंह की मौत हो गई।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि वमान निवासी रिशु को सात दिनों से बुखार आ रहा था। पहले हाथरस के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। शनिवार को तबियत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने दिल्ली रेफर कर दिया। दिल्ली ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


वहीं फतेहाबाद के एत्मादपुर मदरा गांव निवासी पंकज (17) पुत्र लेखराज की शनिवार को बुखार से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक उसे तीन दिन से बुखार आ रहा था। गांव के ही एक झोलाछाप से इलाज कराया जा रहा था। शनिवार को हालत बिगड़ने पर दूसरे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में भी सांसें थम गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर घर में बुखार से चारपाई बिछी
श्यामो गांव विजय सिंह लोधी ने बताया कि गांव में राजकुमार की सात साल की बेटी रजनीश को दो-तीन दिन से बुखार आ रहा था। निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई है। इसकी मां आरती, 17 दिन की बच्ची खुशबू भी बुखार से पीड़ित है और अस्पताल में इलाज चल रहा है। गांव में 10 से 15 घरों में बुखार के मरीज हैं।


वहीं डौकी के नगरिया गांव निवासी हरि सिंह (57) को चार दिन से बुखार आ रहा था। शनिवार को मौत हो गई। वहीं इकथरा में छह वर्षीय बालक रहमान पुत्र इकराम भी तीन दिन से बुखार से पीड़ित था। एक झोलाछाप से परिजन इलाज करा रहे थे। शनिवार को उसकी सांसें थम गईं।

शरद पूर्णिमा: ताजमहल की 'चमकी' जिसे देखने को बेताब रहते हैं सैलानी, जानिए क्या है खासियत
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed