{"_id":"652cf2777928eb8b1a0a7e3a","slug":"five-cows-died-after-eating-food-waste-case-registered-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: फूड प्रोडक्ट का कचरा खाकर पांच गाय मरीं, दर्ज किया गया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: फूड प्रोडक्ट का कचरा खाकर पांच गाय मरीं, दर्ज किया गया मुकदमा
Mon, 16 Oct 2023 01:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 16 Oct 2023 01:51 PM IST
सार
फूड फैक्टरी का जहरीला कचरा खाने से पांच गाय मर गईं। जब इसकी जानकारी बजरंग दल कार्यकर्ताओं को लगी तो वे मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
थाना खंदौली में दर्ज हुआ है मुकदमा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के खंदौली कस्बे के गांव नगला आशा में एक फूड फैक्टरी का जहरीला कचरा खाने के किसान की पांच गाय मर गईं। सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे। कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मृत गायों का पोस्टमार्टम कराया। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
नगला आशा निवासी ओमवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी पांच गायें फूड फैक्टरी के पास चर रही थीं। आरोप है कि वहीं फूड फैक्टरी से निकला कचरा फेंका गया था। जिन्हें खा लेने से गायों की हालत बिगड़ गई। कुछ ही देर में पांचों मर गईं।
सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता दीपक जाटव, रौनक ठाकुर अनिल शर्मा आदि पहुंच गए। ये लोग कार्रवाई की मांग करने लगे। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि फैक्टरी से निकले केमिकल युक्त कचरे को खाने से गायों के मरने की आशंका है। पीड़ित ओमवीर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।