{"_id":"64c2517466a25c9aed00177c","slug":"five-cases-settled-in-pre-trial-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-1767-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: प्री ट्रायल में पांच मामले निपटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: प्री ट्रायल में पांच मामले निपटाए गए
Thu, 27 Jul 2023 04:43 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 27 Jul 2023 04:43 PM IST
विज्ञापन
प्री ट्रायल में पांच मामले निपटाए गए
मैनपुरी। दीवानी स्थित स्पेशल जज ईसी एक्ट के न्यायालय में बृहस्पतिवार को प्री ट्रायल बैठक हुई। बैठक में विद्युत वितरण खंड प्रथम क्षेत्र के बिजली चोरी के पांच मामले निपटाए गए। मुकदमों का निस्तारण करके बिजली विभाग ने 21313 रुपये जमा कराए।
स्पेशल जज ईसी एक्ट मैनपुरी न्यायालय में प्री ट्रायल विद्युत चोरी के मुकदमों की सुनवाई स्पेशल जज मीता सिंह द्वारा की गई। विद्युत वितरण खंड प्रथम क्षेत्र के लंबित 15 मामलों की सुनवाई की गई। पांच मुकदमों में राजस्व के 14313 और शमन शुल्क के 7000 रुपये जमा होने पर विद्युत अधिवक्ता देवेंद्र कटारिया द्वारा लगाई गई रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे समाप्त किए गए। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम मागेंद्र कुमार, लेखाकार अभिषेक अग्रवाल, राजस्व लिपिक चंचल कश्यप, कोर्ट क्लर्क चंद्रहास यादव मौजूद रहे। संवाद