फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   five arrested including BJP leader for betting on IPL match in mathura

मथुरा: आईपीएल के मैच पर सट्टा लगाने में भाजपा नेता समेत पांच लोग गिरफ्तार

Sat, 04 May 2019 06:16 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 04 May 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
five arrested including BJP leader for betting on IPL match in mathura
सट्टा लगाने में पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में पुलिस ने शनिवार को आईपीएल के मैचों में सट्टा लगाने में भाजपा नेता समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये लोग बड़ा सट्टा लगा रहे थे। हालांकि इनके कब्जे से सिर्फ 18 हजार रुपये और पांच मोबाइल मिले हैं।
विज्ञापन


शहर में आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने का हल्ला पिछले काफी दिनों से मच रहा था। शनिवार को पुलिस को पता चला कि कृष्णानगर क्षेत्र में मोतीमंजिल के पास कुछ लोग एक कार में बैठकर सट्टा लगा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वहां खड़ी कार को घेर लिया। 
विज्ञापन


मौके से भाजपा नेता एवं कोऑपरेटिव की क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह निवासी कृष्णानगर, कोमल सिंह निवासी राधिका विहार, सतीश चौधरी निवासी कृष्णानगर, धर्मेंद्र निवासी सुखदेव नगर और ब्रजेश निवासी नगला माना को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता को छुड़ाने के लिए सिफारिशें

कृष्णा नगर पुलिस और स्वाट टीम इन पांचों लोगों को लेकर कोतवाली पहुंची। भूपेंद्र की गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर कई भाजपा नेता कोतवाली पहुंच गए। भूपेंद्र को छुड़ाने के लिए सिफारिशों का सिलसिला शुरू हो गया। लेकिन पुलिस ने बिना कार्रवाई के छोड़ने से साफ इंकार कर दिया। 

सीओ सिटी विनय सिंह चौहान ने बताया कि पकड़े गए लोगों के कब्जे से 18 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। मोबाइल भी मिले हैं। एक डायरी मिली है, जिसमें कुछ लिखा है। उसे समझने की कोशिश की जा रही है। पूछताछ में कुछ नाम भी सामने आ रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed