{"_id":"5ccd89a8bdec22075060763e","slug":"five-arrested-including-bjp-leader-for-betting-on-ipl-match-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: आईपीएल के मैच पर सट्टा लगाने में भाजपा नेता समेत पांच लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: आईपीएल के मैच पर सट्टा लगाने में भाजपा नेता समेत पांच लोग गिरफ्तार
Sat, 04 May 2019 06:16 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 04 May 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
सट्टा लगाने में पकड़े गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में पुलिस ने शनिवार को आईपीएल के मैचों में सट्टा लगाने में भाजपा नेता समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये लोग बड़ा सट्टा लगा रहे थे। हालांकि इनके कब्जे से सिर्फ 18 हजार रुपये और पांच मोबाइल मिले हैं।
शहर में आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने का हल्ला पिछले काफी दिनों से मच रहा था। शनिवार को पुलिस को पता चला कि कृष्णानगर क्षेत्र में मोतीमंजिल के पास कुछ लोग एक कार में बैठकर सट्टा लगा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वहां खड़ी कार को घेर लिया।
मौके से भाजपा नेता एवं कोऑपरेटिव की क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह निवासी कृष्णानगर, कोमल सिंह निवासी राधिका विहार, सतीश चौधरी निवासी कृष्णानगर, धर्मेंद्र निवासी सुखदेव नगर और ब्रजेश निवासी नगला माना को गिरफ्तार किया गया।

भाजपा नेता को छुड़ाने के लिए सिफारिशें
कृष्णा नगर पुलिस और स्वाट टीम इन पांचों लोगों को लेकर कोतवाली पहुंची। भूपेंद्र की गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर कई भाजपा नेता कोतवाली पहुंच गए। भूपेंद्र को छुड़ाने के लिए सिफारिशों का सिलसिला शुरू हो गया। लेकिन पुलिस ने बिना कार्रवाई के छोड़ने से साफ इंकार कर दिया।
सीओ सिटी विनय सिंह चौहान ने बताया कि पकड़े गए लोगों के कब्जे से 18 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। मोबाइल भी मिले हैं। एक डायरी मिली है, जिसमें कुछ लिखा है। उसे समझने की कोशिश की जा रही है। पूछताछ में कुछ नाम भी सामने आ रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।