{"_id":"5e59f3968ebc3ef39030f254","slug":"five-arrested-for-illegal-mining-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एसपी सिटी ने जंगल में आधी रात को मारा छापा, मिट्टी का अवैध खनन करते पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी सिटी ने जंगल में आधी रात को मारा छापा, मिट्टी का अवैध खनन करते पांच गिरफ्तार
Sat, 29 Feb 2020 10:46 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 29 Feb 2020 10:46 AM IST
सार
झरना नाले के जंगल में हो रहा था मिट्टी का अवैध खनन
रात एक बजे एसपी सिटी ने की कार्रवाई, दो डंपर और जेसीबी भी जब्त
विज्ञापन
अवैध खनन करते पांच आरोपी पकड़े
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात को पुलिस ने मिट्टी का अवैध खनन पकड़ लिया। जेसीबी से खुदाई करके मिट्टी को डंपरों में भरकर बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने दो डंपर, एक जेसीबी सहित पांच लोगों को मौके से पकड़ लिया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।
एत्मादपुर, शाहदरा से खंदौली, हाथरस की ओर बड़ी संख्या में डंपरों में मिट्टी भरकर ले जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। इस पर बृहस्पतिवार रात तकरीबन एक बजे एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद थाना हरीपर्वत और ताजगंज की टीम के साथ जंगल में पहुंच गए।
झरना नाला के जंगल में जेसीबी से मिट्टी खोदी जा रही थी। पुलिस ने दो डंपर और एक जेसीबी के साथ चार लोग पकड़ लिए। आरोपियों में छलेसर निवासी नीरज ठाकुर, मथुरा के सनोई निवासी सोनवीर, बरहन निवासी अरविंद और टेढ़ी बगिया निवासी विशाल हैं।

डंपर मालिक भी गिरफ्तार
उन्होंने पूछताछ में बताया कि ट्रांस यमुना कॉलोनी फेज एक निवासी पवन उपाध्याय और मनोज उपाध्याय डंपर मालिक हैं। दोनों चोरी छिपे खनन करा रहे हैं। पुलिस ने पवन उपाध्याय को भी गिरफ्तार कर लिया।
एसपी सिटी ने बताया कि अवैध खनन कर मिट्टी चोरी करने की शिकायत मिल रही थी। इस पर कार्रवाई की गई थी। थाना एत्माद्दौला में मुकदमा दर्ज कराया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा गया है।
कंपनी की आड़ में कर रहे थे चोरी
एसपी सिटी ने बताया कि एनएच-2 पर पुल का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए मिट्टी खनन का पट्टा कंपनी ने ले रखा है। इसकी आड़ में अवैध खनन किया जा रहा था। डंपर चालक मिट्टी लेकर जाते थे तो कंपनी का पट्टा बताने पर पकड़ने का कोई डर नहीं रहता था।

एक रात में कमाते हैं 15 हजार रुपये
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह जेसीबी से डंपर में मिट्टी भरते हैं। इसके बाद डंपर को शाहदरा होते हुए खंदौली और हाथरस लेकर जाते हैं। एक डंपर 2500 से तीन हजार रुपये में बिक जाता है। एक रात में चार से पांच चक्कर लगा लेते हैं।
दो थानों की सीमा
झरना नाला के जंगल में जिस जगह पर अवैध खनन हो रहा था, वह क्षेत्र एत्माद्दौला-एत्मादपुर थाना का सीमा क्षेत्र है। दोनों थानों की पुलिस हाईवे पर रहती है। इसके बावजूद अवैध खनन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

पूर्व में भी खनन के मामले पकड़े गए
- जून 2019 में खेरागढ़ क्षेत्र में खनन माफिया ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। एक सिपाही और राहगीर घायल हो गए थे। पिनाहट में वन कर्मियों को कुचलने का प्रयास किया था। एक गुर्गा पकड़ा गया था। मगर, माफिया तक पुलिस नहीं पहुंच सकी थी।
- नवंबर 2019 में खनन माफिया ने इरादतनगर में ट्रैक्टर ट्रॉली रोकने पर सिपाही को गोली मार दी थी। हालांकि बाद में आरोपी पकड़ा गया था। इसके बावजूद पुलिस खनन को नहीं रोक सकी। खनन की बालू लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली अब भी इरादतनगर में दौड़ रही हैं।
- नवंबर 2019 में सिकंदरा थाना के पास के गांव गढ़ी बाईंपुर में अवैध खनन का मामला सामने आया था। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की थी। बाईंपुर में यमुना किनारे पर लगे बालू के ढेरों के बारे में पता किया था। आरोपियों को चिह्नित किया था।

- दिसंबर 2019 में आगरा-मथुरा हाईवे पर सींगना के समीप तड़के चार बजे खनन माफिया के गुर्गोें ने चीता मोबाइल के सिपाही को बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलने की कोशिश की थी। हमले में दोनों सिपाही घायल हो गए थे। पुलिस ने तीन लोगों को ट्रैक्टर समेत पकड़ा था।
- जनवरी में शमसाबाद रोड पर अवैध खनन की बालू को बिक्री के लिए भंडारण करने पर पुलिस ने चार दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। दुकानदारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हालांकि पुलिस की कार्रवाई कुछ ही दिन में ठंडे बस्ते में चली गई।