{"_id":"61294a928ebc3e07583c832d","slug":"five-arrested-for-betting-on-cricket-in-kamla-nagar-agra-city-news-agr5053664183","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमला नगर में क्रिकेट पर सट्टा कराने वाले पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमला नगर में क्रिकेट पर सट्टा कराने वाले पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
कमला नगर में पुलिस की गिरफ्त में सटोरिए। संवाद
- फोटो : Agra City
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। थाना कमला नगर पुलिस ने शुक्रवार को क्रिकेट बुकी अंकुश मंगल के लिए काम करने वाले पांच सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। वह भी ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा लगाते थे। उनके पास से सट्टा लगाने वालों के नाम लिखे रजिस्टर सहित अन्य सामान बरामद किया है। फोन पर सट्टा लगाया जाता था।
एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि कमला नगर में सट्टा कराने की शिकायत मिली थी। इस पर थाना पुलिस को निर्देश दिए गए। कमला नगर स्थित कृष्णा शरणम कॉलोनी निवासी सोनू उर्फ सोनू अग्रवाल के घर पर दबिश दी गई। घर से सोनू अग्रवाल, जगनेर निवासी अंकित गर्ग, फतेहपुरी सीकरी निवासी रिंकू कुमार सिंघल, अरुण शर्मा और बोदला निवासी वरुण अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी क्रिकेट सट्टे की बुक चलाते हैं। पांचों आरोपी ब्रजधाम कॉलोनी निवासी अंकुश मंगल के लिए काम करते हैं। अंकुश क्रिकेट बुक का बड़ा सटोरिया है। वह आगरा में नहीं रहता है। वहीं से अपना काम देखता है। पकड़े गए आरोपियों को सैलरी और कमीशन पर रकम देता है। उसे मुकदमे में वांछित किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से सात पेंसिल, 8100 रुपये, 12 मोबाइल, पांच रजिस्टर, पांच माउस, एक लैपटॉप, चार्जर, दो-तीन तख्ती, तीन नोटबुक , दो कैलकुलेटर आदि बरामद किए गए। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वह क्रिकेट की बुक चलाने से लेकर जुआ भी कराते हैं। उन्होंने कई और लोगों के नाम बताए हैं, जो उनके साथ काम करत हैं। अब पुलिस उनके बारे में पता कर रही है।