फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five animals died in three days

तीन दिन में पांच पशुओं की मौत

Sat, 01 Jan 2022 10:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Five animals died in three days
तीन दिन में पांच पशुओं की मौत
विज्ञापन

टूंडला। थाना नगला सिंघी क्षेत्र में बीमारी के चलते तीन दिन में एक ही पशुपालक के पांच पशुओं की मौत हो गई। इससे पीड़ित के परिवार के साथ अन्य पशुपालकों में भी दहशत है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पशु चिकित्सीय टीम भेजकर जांच कराने की मांग की है।
गांव नगला राजपति की किशनु देवी पत्नी बेताल सिंह वाल्मीकि के घर तीन दिन पहले पशु बीमार होने शुरू हुए। चारा खाने के बाद अचानक पशु चक्कर खाकर गिर पड़े। जुगाली करना बंद कर दी। देखते ही देखते उसके पांच भैंसों की मौत हो गई। उसने बताया कि अभी पड़ोस में कई पशु बीमार हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पशुओं में बीमारी फैल रही है। ग्रामीणों ने मुंह पका बीमारी की आशंका जताते हुए गांव में पशु चिकिस्तसीय टीम भेजने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में नगला धीरी टूंडला के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पशुओं को सर्दी लगने से ऐसा हो सकता है। यदि चारा खाने के बाद पशु इस तरह मरे हैं तो चारा भी दूषित हो सकता है। सोमवार को पशुओं की जांच कर उपचार दिया जाएगा। इस दौरान कल्यान सिंह, होतम सिंह, सुखवीर, राजवीर सिंह, बेताल सिंह, अशोक, विनोद, सरनाम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed