फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five accused of molesting a student in public were sent to jail for disturbing the peace

Agra News: छात्रा से सरेराह छेड़छाड़ के पांचों आरोपी शांतिभंग में भेजे गए जेल

Sat, 13 Dec 2025 02:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Five accused of molesting a student in public were sent to jail for disturbing the peace
आगरा। सदर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर स्कूटर से जा रही 12वीं की छात्रा को रास्ते में गलत नीयत से रोका गया, बाइक में जबरन बैठाने की कोशिश की गई। मामला तूल पकड़ने पर पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की धारा में कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। परिवार ने हल्की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सदर क्षेत्र की 12वीं की छात्रा शाहगंज स्थित मॉल जा रही थी। आरोप है कि ईदगाह के पास बाइक सवार युवकों ने अभद्रता की। विरोध करने पर छात्रा के लौटते समय आरोपियों ने अपने साथियों को बुला लिया। रास्ते में आगे बाइक लगाकर छात्रा की स्कूटर रोक ली। छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर बाइक पर जबरन बैठाने की कोशिश की। राहगीरों ने छात्रा को बचाया और तीन आरोपियों को पुलिस के हवाले किया था।
विज्ञापन

एसीपी सदर इमरान अहमद ने बताया कि छात्रा के परिजन ने शिकायत की थी। पुलिस ने कैंट के लाल कुर्ती क्षेत्र निवासी अनीस, जिशान, आदिल, अफजल और आदिल को नामजद कर प्राथमिकी दर्ज की थी। भागे हुए अन्य दो आरोपियों कोे भी हिरासत में लिया। प्राथमिकी में लगाई धाराओं में सात वर्ष से कम सजा का प्रावधान है। आरोपियों को शांतिभंग की धाराओं में चालान कर एसीपी कोर्ट में प्रस्तुत किया गया था। जहां से सभी को रिमांड के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन बोले, आरोपियों की बढ़ेगी हिम्मत
पीड़िता के चाचा का कहना है कि पुलिस ने छेड़छाड़ की धारा नहीं लगाई। दिनदहाड़े भतीजी को अगवा करने की कोशिश पर लोगों ने मदद की और आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए आरोपियों ने अपने साथियों को कॉल कर बुलाया था। उनकी मंशा सही नहीं थी। मिशन शक्ति का प्रचार हो रहा है और छेड़छाड़, अपहरण की कोशिश करने के आरोपी हल्की धारा में जेल भेजे गए। दो दिन में छूट कर आ जाएंगे। ऐसे में उनकी हिम्मत बढ़ेगी और वे पीड़िता और परिजन के साथ कुछ भी अनहोनी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed