फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fiting, haire cuting

बाल कटिंग को लेकर नाई और बाल्मीकि समाज में विवाद

Wed, 24 Jul 2019 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
fiting, haire cuting
कासगंज। नगर पंचायत मोहनपुर में बाल कटिंग को लेकर नाई एवं बाल्मीकि समाज में विवाद पैदा हो गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर धमकी देने आदि के आरोप लगाए हैं। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नगर पंचायत क्षेत्र में रहने वाले नाई समाज के लोगों का आरोप है कि बाल्मीकि समाज के लोग उनकी दुकानों पर आकर गालीगलौज करने के साथ ही धमकी देते हैं। यहां तक मारने पीटने की बात भी करते हैं। जबकि बाल्मीकि समाज के लोगों का कहना है कि नाई समाज के लोगों की दुकान पर जब वह अपने बाल आदि कटाने के लिए जाते हैं तो वे इंकार कर देते हैं। काफी समय से उनके साथ इस तरह का भेदभाव किया जा रहा है। दोनों समाज के लोगों के बीच बाल कटिंग को लेकर विवाद पैदा हुआ। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने मोहनपुर चौकी इंचार्ज को अपनी अपनी तहरीर दी है। चौकी इंचार्ज जोगेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों को बुलाया गया है। उनके बीच क्या मतभेद है इसको सुलझाने का प्रयास कर रही है। जल्द ही दोनों ही पक्षों के मध्य का विवाद सुलझाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed