फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   First tourist police station opened in Mathura check posts will be built at five religious places

यूपी: मथुरा में खुला पहला पर्यटन थाना, इन पांच धार्मिक स्थलों पर बनेंगी चौकियां; हेल्पलाइन नंबर होगा जारी

Fri, 19 Jan 2024 02:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 19 Jan 2024 02:10 PM IST
सार

मथुरा के पहले पर्यटन थाने का संचालन आज से शुरू हो गया  है। फिलहाल परिक्रमा मार्ग स्थित कालीदह पार्किंग के भवन में अस्थाई तौर पर संचालित होगा। जिलेभर में तैनात पर्यटन पुलिस की कंट्रोलिंग इसी थाने से होगी। पर्यटकों से जुड़े सभी मामलों की सुनवाई और निदान इसी थाने से होगा।
 

विज्ञापन
First tourist police station opened in Mathura check posts will be built at five religious places
पर्यटन थाना मथुरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने पर्यटन थाने का शुभारंभ किया। उनके साथ आईजी दीपक कुमार, एसएसपी शैलेश कुमार पांडे मौजूद रहे। बांके बिहारी मंदिर के समीप परिक्रमा मार्ग स्थित कालीदह पार्किंग स्थल की बिल्डिंग में पर्यटन थाने की शुभारभ अवसर पर एडीजी ने कहा कि पर्यटन थाना स्थापना के लिए  2021 में अनुमोदन मिला। इसकी स्थापना के लिए तभी से प्रयास जारी थे जिसमें सफलता मिली है।
विज्ञापन


थाने की स्थापना से पर्यटकों के सामने आने वाली समस्याओं का निदान होगा। पर्यटकों की शिकायतें अब सीथे पर्यटन थाने में ही दर्ज होंगी। जल्द ही जिले के सभी धार्मिक स्थलों पर पर्यटक चौकी स्थापित की जाएंगी।  गोवर्धन, बरसाना, बलदेव, गोकुल और महावन में पहले चरण में चौकी स्थापित होंगी। आईजी दीपक कुमार ने बताया कि एक साल के अंदर पर्यटकों की सुविधा के लिए चार अंको का हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा, जिससे जिले में कहीं भी पर्यटक को असुविधा होने पर हेल्पलाइन नंबर से सहायता मिल सकेगी।  इस अवसर पर एसपी सिटी, सभी सर्किल के सीओ, इंस्पेक्टर और पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

 

निगम ने दी तीन एकड़ जमीन
पिछले एक दशक से अधिक समय से पर्यटन थाने के लिए जमीन तलाशी जा रही थी। वृंदावन में पहले अद्धा पुलिस चौकी के पास, सीआरपीएफ कैंप के सामने और उसके बाद जिला संयुक्त चिकित्सालय के सामने जमीन प्रस्तावित की गई। डेढ़ वर्ष पहले निगर निगम द्वारा दारुक पार्किंग के पास तीन एकड़ जमीन दी गई है। यह प्रस्ताव नगर निगम की बोर्ड बैठक में पास हो चुका है। शासन ने थाने के प्रशासनिक भवन के लिए 4.64 करोड़ 55 हजार रुपये का बजट जारी किया है। वहीं, आवासीय भवन के लिए 2.72 करोड़ 41 हजार रुपये का बजट बतौर पहली किस्त जारी किया है। जिला स्तर से थाने के प्रशासनिक भवन के लिए 9.29 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया था। वहीं, आवासीय भवनों के लिए 10.89 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया है।

जिले में कहीं भी होगा पर्यटकों से अपराध, पर्यटन थाने में होगा दर्ज
अब तक देसी-विदेशी पर्यटकों के साथ मथुरा जिले में कोई अपराध होता है तो घटनास्थल से संबंधित जिले में मुकदमा दर्ज किया जाता है। पर्यटन थाना खुलने के बाद इस व्यवस्था में बदलाव हो जाएगा। जिले में कहीं भी किसी भी देसी-विदेशी पर्यटक से अपराध होगा तो उसके संबंध में पर्यटन थाने में ही मुकदमा दर्ज होगा।
विज्ञापन

विदेशी भाषाओं के जानकार पुलिसकर्मी होंगे तैनात
पर्यटन थाने में तैनाती के संबंध में अधिकारी-कर्मचारियों का नियतन भी जारी हो गया है। इस थाने में एक इंस्पेक्टर, 12 एसआई, तीन कम्प्यूटर ऑपरेटर, 4 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (आउटसोर्सिंग से) से तैनात किए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार चूंकि मथुरा-वृंदावन में विभिन्न देशों के पर्यटक आते हैं। ऐसे में इस थाने में ऐसे पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा, जिनको अंग्रेजी के अलावा विभिन्न प्रदेशों की स्थानीय भाषाओं व विदेशी भाषाओं की भी जानकारी हो। सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि वृंदावन में जिले का पहला पर्यटन थाना जल्द खुलने जा रहा है। अस्थाई रूप से कालीदह पार्किंग के भवन में थाना खुलेगा। इसके बाद प्रस्तावित जमीन पर थाना भवन का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed