फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   first phase agra metro project works start on December 2019

आगरा में सबसे पहले सिकंदरा से ताजमहल के पूर्वी गेट तक दौड़ेगी मेट्रो, जानिए कब शुरू हो रहा काम

Sun, 05 May 2019 03:24 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 May 2019 03:24 PM IST
विज्ञापन
first phase agra metro project works start on December 2019
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा शहर में मेट्रो ट्रेन सबसे पहले सिकंदरा से ताजमहल के पूर्वी गेट तक दौड़ेगी। मेट्रो ट्रेन के लिए निर्माण कार्य इस साल के अंत में शुरू होगा। इसके पहले मेट्रो का कार्यालय सिकंदरा में स्थापित किया जाएगा। मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक ने टीम के साथ शनिवार को मेट्रो के लिए बनाए जाने वाले दोनों कॉरिडोर स्थलों का निरीक्षण किया। इसके पहले एक निजी एजेंसी से डिटेल सर्वे भी कराया जाएगा। 
विज्ञापन


लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक डॉ. कुमार केशव ने शनिवार को टीम के साथ मेट्रो रेल के लिए स्टेशनों के स्थलों का जायजा लिया। ताज नगरी में मेट्रो के दो कॉरिडोर प्रस्तावित हैं। इसमें पहला सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट और दूसरा कालिंदी विहार से आगरा कैंट स्टेशन तक है। 
विज्ञापन


दोनों कॉरिडोर में 31 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। पहले कॉरिडोर में 15 और दूसरे में 16 स्टेशन प्रस्तावित हैं। एमडी ने बताया कि पहले चरण का काम इसी साल के अंत तक शुरू होगा। मेट्रो रेल कार्यालय के लिए एमडी ने सिकंदरा के आसपास कई स्थानों को देखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एमडी का कहना है कि वह इसी माह मेट्रो रेल के कार्यालय को अंतिम रूप दे देंगे, जिससे लखनऊ से आने वाले मेट्रो रेल से संबंधित अधिकारी अपने कार्यालय में बैठकर कार्य कर सकें। इस दौरान डायरेक्टर वर्क एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर संजय मिश्र, मेट्रो रेल के एजीएम तथा आगरा के नोडल अधिकारी केके सिंह आदि मौजूद रहे। 

यहां का किया निरीक्षण

एमडी डॉ. कुमार केशव ने शनिवार सुबह ताज ईस्ट गेट, टीडीआई मॉल, बसई, फतेहाबाद रोड, आगरा कैंट स्टेशन का इलाका, शाही जामा मस्जिद, मेडिकल कॉलेज के पास प्रस्तावित मेट्रो स्टेशनों का भौतिक निरीक्षण किया। 

ट्रैफिक डायवर्ट करने  को तैयार होगा प्लान 

मेट्रो रेल के दोनों कॉरिडोर एमजी रोड से होकर निकलेंगे, जबकि एमजी रोड शहर की लाइफ लाइन है। ऐसे में एमजी रोड के यातायात को डायवर्ट करने के लिए भी प्लान तैयार किया जाएगा। इसका ख्याल भी रखा जाएगा कि मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के कार्य के दौरान शहरवासियों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने पाएं। 

आगरा मेट्रो रेल का कार्य साल के अंत में शुरू होगा। इसके लिए डिटेल सर्वे होना है। सर्वे के अनुसार ही प्रस्तावित मेट्रो रेल स्टेशनों का निर्माण होगा।हमारी टीम कई दिनों से काम कर रही है। कार्यालय के लिए सिकंदरा में कई स्थानों को देखा गया है। जल्द ही फैसला किया जाएगा। - डॉ. कुमार केशव, एमडी, लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed