{"_id":"5cceb1f0bdec22070518c2eb","slug":"first-phase-agra-metro-project-works-start-on-december-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में सबसे पहले सिकंदरा से ताजमहल के पूर्वी गेट तक दौड़ेगी मेट्रो, जानिए कब शुरू हो रहा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में सबसे पहले सिकंदरा से ताजमहल के पूर्वी गेट तक दौड़ेगी मेट्रो, जानिए कब शुरू हो रहा काम
Sun, 05 May 2019 03:24 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 05 May 2019 03:24 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा शहर में मेट्रो ट्रेन सबसे पहले सिकंदरा से ताजमहल के पूर्वी गेट तक दौड़ेगी। मेट्रो ट्रेन के लिए निर्माण कार्य इस साल के अंत में शुरू होगा। इसके पहले मेट्रो का कार्यालय सिकंदरा में स्थापित किया जाएगा। मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक ने टीम के साथ शनिवार को मेट्रो के लिए बनाए जाने वाले दोनों कॉरिडोर स्थलों का निरीक्षण किया। इसके पहले एक निजी एजेंसी से डिटेल सर्वे भी कराया जाएगा।
लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक डॉ. कुमार केशव ने शनिवार को टीम के साथ मेट्रो रेल के लिए स्टेशनों के स्थलों का जायजा लिया। ताज नगरी में मेट्रो के दो कॉरिडोर प्रस्तावित हैं। इसमें पहला सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट और दूसरा कालिंदी विहार से आगरा कैंट स्टेशन तक है।
दोनों कॉरिडोर में 31 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। पहले कॉरिडोर में 15 और दूसरे में 16 स्टेशन प्रस्तावित हैं। एमडी ने बताया कि पहले चरण का काम इसी साल के अंत तक शुरू होगा। मेट्रो रेल कार्यालय के लिए एमडी ने सिकंदरा के आसपास कई स्थानों को देखा।
विज्ञापन
एमडी का कहना है कि वह इसी माह मेट्रो रेल के कार्यालय को अंतिम रूप दे देंगे, जिससे लखनऊ से आने वाले मेट्रो रेल से संबंधित अधिकारी अपने कार्यालय में बैठकर कार्य कर सकें। इस दौरान डायरेक्टर वर्क एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर संजय मिश्र, मेट्रो रेल के एजीएम तथा आगरा के नोडल अधिकारी केके सिंह आदि मौजूद रहे।

Trending Videos
यहां का किया निरीक्षण
एमडी डॉ. कुमार केशव ने शनिवार सुबह ताज ईस्ट गेट, टीडीआई मॉल, बसई, फतेहाबाद रोड, आगरा कैंट स्टेशन का इलाका, शाही जामा मस्जिद, मेडिकल कॉलेज के पास प्रस्तावित मेट्रो स्टेशनों का भौतिक निरीक्षण किया।
ट्रैफिक डायवर्ट करने को तैयार होगा प्लान
मेट्रो रेल के दोनों कॉरिडोर एमजी रोड से होकर निकलेंगे, जबकि एमजी रोड शहर की लाइफ लाइन है। ऐसे में एमजी रोड के यातायात को डायवर्ट करने के लिए भी प्लान तैयार किया जाएगा। इसका ख्याल भी रखा जाएगा कि मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के कार्य के दौरान शहरवासियों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने पाएं।

आगरा मेट्रो रेल का कार्य साल के अंत में शुरू होगा। इसके लिए डिटेल सर्वे होना है। सर्वे के अनुसार ही प्रस्तावित मेट्रो रेल स्टेशनों का निर्माण होगा।हमारी टीम कई दिनों से काम कर रही है। कार्यालय के लिए सिकंदरा में कई स्थानों को देखा गया है। जल्द ही फैसला किया जाएगा। - डॉ. कुमार केशव, एमडी, लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन