फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   first pacemaker operation took place in Agra 31 years ago

World Heart Day 2024: आगरा में 31 साल पहले हुआ था पहला पेसमेकर ऑपरेशन, महिला की बचाई गई थी जान

Sun, 29 Sep 2024 12:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह यथार्थ मिश्रा, आर्काइव, अमर उजाला आगरा
यथार्थ मिश्रा, आर्काइव, अमर उजाला आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 29 Sep 2024 12:36 PM IST
सार

आगरा में  31 साल पहले पहला पेसमेकर ऑपरेशन हुआ था।  नाई की मंडी निवासी 38 वर्षीय महिला की दिल की धड़कन की गति बार-बार कम हो जाती थी। इससे उसे चक्कर आते थे और वह जल्दी-जल्दी बेहोश हो जाती थी। 
 

विज्ञापन
first pacemaker operation took place in Agra 31 years ago
आर्काइव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य हृदय रोगों और इससे जुड़ी बीमारियों के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ाना है। आगरा न केवल अपने ऐतिहासिक धरोहरों के लिए मशहूर है, बल्कि चिकित्सा क्षेत्र में भी लगातार प्रगति कर रहा है। विश्व हृदय दिवस पर आपको हम ऐसी ही एक प्रेरणादायक घटना बताएंगे जो आगरा के इतिहास में यादगार हो गई। यहां पहली बार एक हृदय रोगी को पेसमेकर लगाया गया था। यह पेसमेकर का पहला ऑपरेशन था। यह खबर अमर उजाला संस्करण में 29 अगस्त 1993 को प्रकाशित हुई थी।
विज्ञापन


डॉ. अनिल ने की थी सर्जरी
आगरा के जीजी मेडिकल कॉलेज में डॉ. अनिल गुप्ता ने हृदय रोगी के पेसमेकर लगाने का यह पहला ऑपरेशन किया था। नाई की मंडी निवासी 38 वर्षीय महिला की दिल की धड़कन की गति बार-बार कम हो जाती थी। इससे उसे चक्कर आते थे और वह जल्दी-जल्दी बेहोश हो जाती थी। हृदय की गति 30 से 40 प्रति मिनट रह गई थी। विशेषज्ञ टीम ने ऑपरेशन कर आगरा के चिकित्सा क्षेत्र में पेसमेकर लगाने की तकनीक के द्वार खोले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed