{"_id":"63a0247c9462bc1dc00f3818","slug":"first-looted-the-bullion-then-throwing-in-the-canal-the-pulsar-rider-ran-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: सराफा को पहले लूटा, फिर नहर में फेंक कर भागे पल्सर सवार बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: सराफा को पहले लूटा, फिर नहर में फेंक कर भागे पल्सर सवार बदमाश
Mon, 19 Dec 2022 02:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 19 Dec 2022 02:14 PM IST
सार
एसपी मैनपुरी कमलेश दीक्षित ने बताया कि सराफ व्यापारी के साथ पल्सर सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है, पुलिस जल्द ही लुटेरों का पता लगाकर वारदात का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
पीड़ित से घटना की जाानकारी लेते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के भोगांव में दुकान बंद कर रविवार देर शाम घर लौट रहे सराफ व्यवसायी से पल्सर सवार तीन बदमाशों ने तमंचा के बल पर नकदी-जेवर भरा थैला लूट लिया। व्यापारी को रजवाना नहर में फेंक कर वहां से भाग गए। पीड़ित ने थाना पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। एसपी ने घटनास्थल पहुंच कर जानकारी ली।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला ऊपरटीला निवासी हिमांशु वर्मा की रकरी में सराफा की दुकान है। शाम वह रोजाना की तरह दुकान बंद करने के बाद बाइक से घर जा रहा था। बाइक जब थाना क्षेत्र में रजवाना नहर के पास पहुंची, तभी पीछे से एक पल्सर पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। हिमांशु जब तक कुछ समझ पाता, एक बदमाश ने तमंचा तान दिया। सराफ व्यापारी से उसका थैला छीन लिया और उसे नहर में फेंक कर भाग गए। किसी तरह से नहर से निकलने के बाद बाइक से हिमांशु थाना पहुंचा और साथ हुई वारदात के बारे में जानकारी दी।
सराफ व्यापारी के साथ लूट की सूचना मिलने के बाद एसपी कमलेश दीक्षित और एएसपी राजेश कुमार ने भी घटनास्थल पहुंच कर निरीक्षण किया। पुलिस ने लुटेरों की तलाश में जनपद भर में चेकिंग शुरू कराई, भोगांव पुलिस ने देर रात तक क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया।