{"_id":"67a6fe0e85b82d4b4d08e767","slug":"first-laid-the-foundation-six-years-passed-still-not-able-to-start-burn-unit-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"SN Medical College: सबसे पहले रखी नींव, छह साल गुजर गए; अब भी शुरू नहीं हो पाई बर्न यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SN Medical College: सबसे पहले रखी नींव, छह साल गुजर गए; अब भी शुरू नहीं हो पाई बर्न यूनिट
Sat, 08 Feb 2025 12:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:17 PM IST
सार
एसएन मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन बर्न यूनिट की नींव छह साल पहले रखी गई थी, लेकिन ये अभी तक शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
बर्न यूनिट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसएन मेडिकल कॉलेज में बर्न यूनिट 6 साल में भी शुरू नहीं हो पाई। इसकी नींव 8 मंजिला सुपर स्पेशियलिटी सेंटर और कैंसर यूनिट से पहले रखी गई थी। इन दोनों भवनों में सेवाएं शुरू हो चुकी हैं। बार-बार इसके शुरू होने की तिथि बढ़ाई जा रही है। बर्न यूनिट के शुरू नहीं होने से जले और एसिड अटैक के मरीजों को असुविधा हो रही है।
बर्न यूनिट का निर्माण 2019 के मध्य में शुरू हुआ था। इसकी लागत करीब 5 करोड़ रुपये है। 6 साल में भी बर्न यूनिट मरीजों के लिए शुरू नहीं हो पाई है। इसमें मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर नहीं बना है। उपकरणों की खरीद भी नहीं हुई है। इसके चलते अभी 10 बेड के सामान्य वार्ड में मरीजों को इलाज दिया जा रहा है।
जनवरी के अंतिम सप्ताह में इसके शुरू कराने का दावा किया था। इसके मुकाबले 200 करोड़ रुपये की लागत से बने 8 मंजिला सुपर स्पेशियलिटी सेंटर 2019 के अंत में और कैंसर यूनिट का निर्माण 2022 में शुरू हुआ था। इनमें चिकित्सकीय सेवाएं संचालित हो रही हैं। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि बर्न यूनिट की इमारत तैयार हो चुकी है। इसमें फर्नीचर और उपकरणों की खरीद की जा रही है। इसी महीने में सेवाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
प्लास्टिक सर्जरी की भी सुविधा
बर्न यूनिट में 30 बेड का एंटी बैक्टीरियल वार्ड बनेगा। इससे एसिड और जले हुए मरीजों को संक्रमण से बचाया जा सके। मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर बनने पर इमारत में ही प्लास्टिक सर्जरी भी हो सकेगी। इसके बनने से आगरा समेत आसपास के जिलों के मरीजों को भी लाभ मिलता।