{"_id":"616edb82ed92496506728e4e","slug":"first-kisan-rail-departure-to-assam-with-potatoes-from-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मैनपुरी से आलू लेकर असम के बिहारा के लिए रवाना हुई पहली किसान रेल, बिना रुके तय करेगी सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मैनपुरी से आलू लेकर असम के बिहारा के लिए रवाना हुई पहली किसान रेल, बिना रुके तय करेगी सफर
Wed, 20 Oct 2021 12:12 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:12 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से पहली किसान रेल मंगलवार की सुबह छह बजे असम के बिहारा के लिए रवाना की गई। रेलवे स्टेशन से 297 टन आलू को लेकर रवाना हुई किसान रेल को स्टेशन अधीक्षक एचएस मीणा ने हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक ने किसान रेल को दिखाई हरी झंडी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर मध्य रेल प्रयागराज ने मैनपुरी जिले के किसानों के लिए किसान रेल की शुरुआत की है। मंगलवार की सुबह छह बजे जिले से पहली बार किसान रेल आलू लेकर असम के बिहारा के लिए रवाना हुई। स्टेशन अधीक्षक एचएस मीणा ने ट्रेन संख्या 0040016 को मैनपुरी रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि उत्तर मध्य रेलवे प्रयोगराज ने किसानों को अपने आलू को बाहर अच्छी कीमत पर बेचने के लिए यह रेल सुविधा शुरू की है। उन्होंने बताया कि किसान रेल का विशेष लाभ यह है कि इसमें किसानों को प्रभावी पार्सल दरों की तुलना में 50 प्रतिशत कम किराया देना पड़ेगा। किसान रेल में 22 बोगी हैं। एक बोगी में 13.5 टन आलू लोड गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ट्रेन 19 अक्तूबर की सुबह छह बजे मैनपुरी रेलवे स्टेशन से रवाना की गई है। यह 20 अक्तूबर को बिहारा पहुंचेगी। जिससे करीब 15 लाख रुपये का राजस्व रेलवे को प्राप्त होगा। किसान रेल में मैनपुरी और फर्रुखाबाद के किसानों का आलू लोड किया गया है। यह ट्रेन बिना रुके 1962 किमी की दूरी तय करेगी।
विज्ञापन