{"_id":"6700b89d677dc287a608cce3","slug":"first-hit-with-golf-stick-then-released-dogs-on-women-know-whole-matter-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: ये तो हैवानियत की हद है...पहले गोल्फ स्टिक से मारा, फिर महिलाओं पर छोड़ दिए कुत्ते; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: ये तो हैवानियत की हद है...पहले गोल्फ स्टिक से मारा, फिर महिलाओं पर छोड़ दिए कुत्ते; जानें पूरा मामला
Sat, 05 Oct 2024 09:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 05 Oct 2024 09:25 AM IST
सार
न्यू आगरा के काैशलपुर में बाइक के साइलेंसर से तेज आवाज करने से रोकने पर पड़ोसी ने महिलाओं पर हमला बोल दिया। पहले गोल्फ स्टिक से हमला किया, फिर पालतू कुत्तों को महिलाओं पर छोड़ दिया। बमुश्किल पीड़ित महिलाओं ने अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना न्यू आगरा के काैशलपुर में घर के बाहर बाइक के साइलेंसर से तेज आवाज करने से रोकने पर एक परिवार पर हमला बोला गया। आरोपियों ने पहले गोल्फ स्टिक से पिटाई की। बाद में ईंट-पत्थर से मारा। इतना ही नहीं घर में कुत्ते भी छोड़ दिए। पीड़ित ने केस दर्ज कराया है।
काैशलपुर निवासी देवेंद्र चाैरसिया ने बताया कि बृहस्पतिवार को धर्मेंद्र पचाैरी और अजय शर्मा सहित 4-5 लोग घर के बाहर बुलेट बाइक लेकर आए। इसके बाद साइलेंसर से तेज आवाज करने लगे। उन्होंने शोर होने पर युवकों को टोक दिया। कहीं ओर जाकर आवाज करने के लिए कहा। आरोप है कि विरोध करने पर युवकों ने गालीगलाैज शुरू कर दी। एक ने गोल्फ की स्टिक से सिर में मार दिया। वह घायल हो गए।
परिवार के लोगों के आने पर पत्थर से सिर फोड़ दिया। परिवार की महिलाओं पर पालतू कुत्ते छोड़ दिए। उनसे मारपीट भी की। आरोपी हथियार लेकर आए थे। इस कारण वो कुछ नहीं कर सके। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज किया है। विवेचना की जा रही है। मामला पड़ोस का है।