फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   First hit with golf stick then released dogs on women Know whole matter

UP News: ये तो हैवानियत की हद है...पहले गोल्फ स्टिक से मारा, फिर महिलाओं पर छोड़ दिए कुत्ते; जानें पूरा मामला

Sat, 05 Oct 2024 09:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 05 Oct 2024 09:25 AM IST
सार

न्यू आगरा के काैशलपुर में बाइक के साइलेंसर से तेज आवाज करने से रोकने पर पड़ोसी ने महिलाओं पर हमला बोल दिया। पहले गोल्फ स्टिक से हमला किया, फिर पालतू कुत्तों को महिलाओं पर छोड़ दिया। बमुश्किल पीड़ित महिलाओं ने अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन
First hit with golf stick then released dogs on women Know whole matter
पिटाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना न्यू आगरा के काैशलपुर में घर के बाहर बाइक के साइलेंसर से तेज आवाज करने से रोकने पर एक परिवार पर हमला बोला गया। आरोपियों ने पहले गोल्फ स्टिक से पिटाई की। बाद में ईंट-पत्थर से मारा। इतना ही नहीं घर में कुत्ते भी छोड़ दिए। पीड़ित ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


काैशलपुर निवासी देवेंद्र चाैरसिया ने बताया कि बृहस्पतिवार को धर्मेंद्र पचाैरी और अजय शर्मा सहित 4-5 लोग घर के बाहर बुलेट बाइक लेकर आए। इसके बाद साइलेंसर से तेज आवाज करने लगे। उन्होंने शोर होने पर युवकों को टोक दिया। कहीं ओर जाकर आवाज करने के लिए कहा। आरोप है कि विरोध करने पर युवकों ने गालीगलाैज शुरू कर दी। एक ने गोल्फ की स्टिक से सिर में मार दिया। वह घायल हो गए।
विज्ञापन


परिवार के लोगों के आने पर पत्थर से सिर फोड़ दिया। परिवार की महिलाओं पर पालतू कुत्ते छोड़ दिए। उनसे मारपीट भी की। आरोपी हथियार लेकर आए थे। इस कारण वो कुछ नहीं कर सके। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज किया है। विवेचना की जा रही है। मामला पड़ोस का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed