फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   COVID New Variant JN 1 First Case Found Positive in Agra Infected Found At Cantt Station

Covid-19 Cases: आगरा में कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 का पहला केस मिला, कैंट स्टेशन पर जांच के दौरान हुई पुष्टि

Fri, 29 Dec 2023 03:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 29 Dec 2023 03:49 PM IST
सार

Corona Cases in Agra: आगरा में पहला केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। ये मरीज आगरा कैंट स्टेशन पर जांच के दौरान मिला।

विज्ञापन
COVID New Variant JN 1 First Case Found Positive in Agra Infected Found At Cantt Station
कोरोना जांच करवाता युवक

विस्तार

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर एंटीजन टेस्ट में आगरा घूमने आए केरल के एक पर्यटक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आठ महीने बाद आगरा में कोई संक्रमित मिला है। इससे पहले इसी साल नौ मई में ओमिक्रॉन वैरिएंट का एक मरीज मिला था। ये जेएन. 1 वैरिएंट होने की आशंका है। इसकी पुष्टि करने के लिए नमूना किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ भेजा जा रहा है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि केरला एक्सप्रेस से केरल के तिरुवनंतपुरम निवासी 32 वर्षीय पर्यटक आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उतरा था। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसका एंटीजन टेस्ट के लिए नमूना ले लिया। जांच के दौरान पर्यटक कुछ खाने-पीने के लिए स्टॉल पर चला गया। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे फोन किया तो वह बंद था। जब फोन उठा तो उसने बताया कि वह धौलपुर निकल आया है। टीम ने उसे संक्रमित होने की जानकारी देते हुए एहतियात बरतने और संबंधित जिले के प्रशासन को जानकारी देने की बात कही।
विज्ञापन


इसकी कोविड पोर्टल के जरिये केरल, धौलपुर के सीएमओ को जानकारी दे दी है। इसकी आरटी-पीसीआर और जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए केजीएमयू भेजा जा रहा है। यहां से रिपोर्ट आने के बाद कोविड पोर्टल और शासन को जानकारी भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों में एंटीजन किट से कोरोना की जांच
सरकारी अस्पतालों में कोरोना वायरस की एंटीजन किट से जांच की सुविधा शुरू कर दी है। सीएमओ ने बताया कि एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटीजन किट से कोरोना संदिग्ध की जांच की जा रही है। कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज इन केंद्रों पर जाकर जांच करा सकते हैं।


खतरनाक नहीं हैं वैरिएंट, फिर भी बरतें सावधानी
एसएन मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अंकुर गोयल ने बताया कि कोरोना वायरस अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है। इसके वैरिएंट आते रहेंगे, घबराने की जरूरत नहीं है। ये खतरनाक नहीं है। एसएन के वायरोलॉजी लैब प्रभारी डॉ. आरती अग्रवाल ने बताया कि जेएन. 1 वैरिएंट ओमिक्रॉन का सबवैरिएंट है। इसमें अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ रही है। मास्क, हाथों की सफाई और बेवजह भीड़भाड़ में जाने वाला प्रोटोकॉल अपनाते रहें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed