फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   first arrival of minister keshav prasad maurya

डिप्टी सीएम के आगमन की तैयारियों में जुटा रहा प्रशासन

Thu, 31 Oct 2019 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
first arrival of minister keshav prasad maurya
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के जनपद आगमन पर तैयारियों में जुटे कर्मचारी। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को यहां आ रहे हैं। उनके आगमन पर प्रशासन गुरुवार को दिन भर तैयारियों में जुटा रहा। इस दौरान वे सड़क से लेकर कार्यालयों तक को चमचमाने में लग रहे।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रभारी मंत्री के तौर पर शुक्रवार को पहली बार मैनपुरी आ रहे हैं।
उनके सामने अपना चेहरा चमकाने के लिए प्रशासन दिन भर तैयारियों में जुटा रहा। दरअसल प्रशासन उनके निरीक्षण के दौरान कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता है। सभी कार्यालय में दिन भर सफाई चलती रही। पालिका के सफाई कर्मचारी और वाहन भी शहर में दौड़ते नजर आए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट से शहर की ओर जाने वाली सड़कों पर सफाई के साथ ही फुलवारी की कटिंग और डिवाइडर का रंगरोगन भी किया गया। कार्यालयों में अधिकारी और कर्मचारी अभिलेख दुरुस्त करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 बजे आएंगे उप मुख्यमंत्री
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को सुबह 10.50 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां से वे 11 बजे ट्रांजिस्ट हॉस्टल जाने के बाद 11.15 बजे भाजपा कार्यालय पर बैठक करेंगे। 12.10 बजे से कलक्ट्रेट सभागार में जिला योजना की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

दोपहर 1.40 बजे पत्रकारों से वार्ता करेंगे। यहां से वे सीधे भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता के आवास पर 1.55 बजे पहुचेंगे। दस मिनट यहां रुकने के बाद कुछ अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के आवास पर भी जाएंगे। दोपहर 2.25 बजे एकरसानंद आश्रम पहुंचेंगे।
3.10 बजे ट्रांजिस्ट हॉस्टल में पहुंचने के बाद 3.35 बजे पुलिस लाइन से राजकीय हेलीकॉप्टर के माध्यम से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed